- Hindi News
- धर्म
- आज के दिव्य दर्शन: भस्म में लिपटे बाबा महाकाल के अलौकिक रूप ने मोहा मन
आज के दिव्य दर्शन: भस्म में लिपटे बाबा महाकाल के अलौकिक रूप ने मोहा मन
Ujjain, MP
3 जुलाई 2025, गुरुवार: आषाढ़ शुक्ल अष्टमी की शुभ तिथि पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज प्रातःकालीन भस्म आरती के अवसर पर बाबा महाकाल का अनुपम शृंगार दर्शन हुआ। रुद्राभिषेक और भस्म से महालिंग का आलोकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा से भर उठीं।
आज के दर्शन में बाबा महाकाल को चंदन, भस्म, पुष्प और रत्नों से सुशोभित किया गया। सिर पर रजत मुकुट, केसरिया चोला और चमकदार नेत्रों से सजा स्वरूप भक्तों के हृदय में भक्ति की लहर दौड़ा गया। चारों ओर गूंजती "ॐ नमः शिवाय" की गूंज, दामरू की ध्वनि और आरती के स्वर ने समूचे परिसर को शिवमय कर दिया।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए