महासमुंद में 75 लाख का गांजा जब्त: ट्रक में भरकर ओडिशा से ला रहा था, यूपी निवासी ड्राइवर गिरफ्तार

Mahasamund, CG

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 75 लाख रुपये कीमत का 500 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

ओडिशा से ट्रक में लाया जा रहा था गांजा

यह कार्रवाई मंगलवार को कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर की गई। पुलिस को पहले से सूचना थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक ट्रक महासमुंद की सीमा में प्रवेश करने वाला है। सूचना की पुष्टि होते ही चेकिंग प्वाइंट बनाया गया और संदिग्ध ट्रक को रोका गया।

जांच में ट्रक (क्रमांक CG 12 BR 9833) से 20 प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया 500 किलो गांजा बरामद हुआ।

 यूपी निवासी ड्राइवर गिरफ्तार

पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान विजय कुमार राजपूत (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह गांजा ओडिशा के रायगढ़ा जिले के जंगल से लोड कर लाया था।

 झांसी निवासी सप्लायर का नाम आया सामने

आरोपी विजय ने बताया कि यह खेप अंकित राय नामक व्यक्ति ने सप्लाई की थी, जो झांसी (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। गांजा लोड कराने के बाद अंकित खुद नागपुर ट्रेन से रवाना हो गया था, जबकि ट्रक ड्राइवर को डिलीवरी की जिम्मेदारी दी गई थी।

 पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

गिरफ्तार ड्राइवर विजय कुमार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब मुख्य सप्लायर अंकित राय और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

कोमाखान थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है और जल्द ही इसके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

महासमुंद में 75 लाख का गांजा जब्त: ट्रक में भरकर ओडिशा से ला रहा था, यूपी निवासी ड्राइवर गिरफ्तार

Mahasamund, CG

ओडिशा से ट्रक में लाया जा रहा था गांजा

यह कार्रवाई मंगलवार को कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर की गई। पुलिस को पहले से सूचना थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक ट्रक महासमुंद की सीमा में प्रवेश करने वाला है। सूचना की पुष्टि होते ही चेकिंग प्वाइंट बनाया गया और संदिग्ध ट्रक को रोका गया।

जांच में ट्रक (क्रमांक CG 12 BR 9833) से 20 प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया 500 किलो गांजा बरामद हुआ।

 यूपी निवासी ड्राइवर गिरफ्तार

पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान विजय कुमार राजपूत (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह गांजा ओडिशा के रायगढ़ा जिले के जंगल से लोड कर लाया था।

 झांसी निवासी सप्लायर का नाम आया सामने

आरोपी विजय ने बताया कि यह खेप अंकित राय नामक व्यक्ति ने सप्लाई की थी, जो झांसी (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। गांजा लोड कराने के बाद अंकित खुद नागपुर ट्रेन से रवाना हो गया था, जबकि ट्रक ड्राइवर को डिलीवरी की जिम्मेदारी दी गई थी।

 पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

गिरफ्तार ड्राइवर विजय कुमार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब मुख्य सप्लायर अंकित राय और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

कोमाखान थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है और जल्द ही इसके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mahasamund-75-lakh-cannabis-seized-truck-was-filled-in/article-26306

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.