इंदर चौराहा पर अव्यवस्थित पार्किंग से लगा जाम, स्कूल बस सहित वाहन फंसे, आमजन परेशान

Jirapur, MP

शहर के प्रमुख इंदर चौराहा पर बुधवार को अव्यवस्थित पार्किंग और बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते भारी जाम लग गया। हाट बाजार के दिन दोपहर के समय लगे इस जाम में बच्चों से भरी स्कूल बस सहित कई वाहन फंसे रहे।

हालात इतने खराब हो गए कि एम्बुलेंस और प्रशासनिक वाहन भी यातायात में फंसते नजर आए।

 पार्किंग की जगह नहीं, सड़क बना स्टैंड
जीरापुर शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। बुधवार को हाट बाजार के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग अपने निजी वाहनों से खरीदारी के लिए शहर पहुंचे थे। ऐसे में सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण इंदर चौराहा पूरी तरह जाम हो गया।

 जागरूक नागरिक ने वीडियो बनाकर पहुंचाई बात
करीब आधे घंटे तक लगे इस जाम में स्कूल बस भी फंसी रही। इस दृश्य को एक जागरूक नागरिक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया गया।

 अन्य चौराहों पर भी बिगड़ रही स्थिति
इंदर चौराहा ही नहीं, बल्कि माचलपुर नाका, खिलचीपुर नाका, अटल चौक, स्वामी विवेकानंद चौराहा और छापीहेड़ा नाका जैसे अन्य व्यस्त चौराहों पर भी यही स्थिति बनी हुई है। बेतरतीब दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात रोजाना बाधित हो रहा है।

 शांति समिति में भी उठ चुकी है मांग
स्थानीय नागरिकों ने कई बार शांति समिति की बैठकों में इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। हालांकि, शहर में बने बायपास से भारी वाहनों का दबाव जरूर कम हुआ है, लेकिन आंतरिक सड़कों पर यातायात प्रबंधन अब भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

  प्रशासन से तत्काल व्यवस्था की मांग
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में निर्धारित पार्किंग क्षेत्र चिन्हित कर वहां कड़ाई से नियमों का पालन करवाया जाए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की नियमित उपस्थिति और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये, 

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदर चौराहा पर अव्यवस्थित पार्किंग से लगा जाम, स्कूल बस सहित वाहन फंसे, आमजन परेशान

Jirapur, MP

हालात इतने खराब हो गए कि एम्बुलेंस और प्रशासनिक वाहन भी यातायात में फंसते नजर आए।

 पार्किंग की जगह नहीं, सड़क बना स्टैंड
जीरापुर शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। बुधवार को हाट बाजार के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग अपने निजी वाहनों से खरीदारी के लिए शहर पहुंचे थे। ऐसे में सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण इंदर चौराहा पूरी तरह जाम हो गया।

 जागरूक नागरिक ने वीडियो बनाकर पहुंचाई बात
करीब आधे घंटे तक लगे इस जाम में स्कूल बस भी फंसी रही। इस दृश्य को एक जागरूक नागरिक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया गया।

 अन्य चौराहों पर भी बिगड़ रही स्थिति
इंदर चौराहा ही नहीं, बल्कि माचलपुर नाका, खिलचीपुर नाका, अटल चौक, स्वामी विवेकानंद चौराहा और छापीहेड़ा नाका जैसे अन्य व्यस्त चौराहों पर भी यही स्थिति बनी हुई है। बेतरतीब दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात रोजाना बाधित हो रहा है।

 शांति समिति में भी उठ चुकी है मांग
स्थानीय नागरिकों ने कई बार शांति समिति की बैठकों में इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। हालांकि, शहर में बने बायपास से भारी वाहनों का दबाव जरूर कम हुआ है, लेकिन आंतरिक सड़कों पर यातायात प्रबंधन अब भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

  प्रशासन से तत्काल व्यवस्था की मांग
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में निर्धारित पार्किंग क्षेत्र चिन्हित कर वहां कड़ाई से नियमों का पालन करवाया जाए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की नियमित उपस्थिति और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये, 

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vehicles-stuck-with-a-jam-school-bus-on-inder-intersection/article-26308

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.