जन्मदिन के दिन बुझ गई दो जिंदगियां: तालाब में डूबे दो सगे भाई, गांव में पसरा मातम

Guna, MP

बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के तालाब में नहाने के दौरान दो सगे भाई विक्रम राजपूत (13) और प्रियांश उर्फ लड्डू राजपूत (11) की डूबने से मौत हो गई।

 विडंबना यह रही कि जिस दिन यह हादसा हुआ, वह विक्रम का जन्मदिन था।

खुशियों का दिन मातम में बदला

2 जुलाई को परिवार विक्रम का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे विक्रम और उसका छोटा भाई लड्डू अपने दो दोस्तों के साथ तालाब की ओर खेलने निकल गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए दोनों अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, लेकिन देर हो गई

सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार की कोशिश की और फिर मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक बच्चों के पिता भानू राजपूत खेती-किसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक ही दिन में दोनों बेटों की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

108 एम्बुलेंस सेवा फिर सवालों के घेरे में

घटना के बाद एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही उजागर हुई है। मृतकों के मामा ने करीब 4:06 बजे कॉल कर एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन चालक ने बारिश का हवाला देते हुए देरी की बात कही। मामा ने उन्हें रास्ते में ही कवर करने की भी अपील की, पर शाम 6 बजे तक भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

ट्रैफिक जाम ने और बढ़ाई मुश्किल

परिजनों ने बताया कि एम्बुलेंस न मिलने पर वे मोटरसाइकिल से बच्चों को अस्पताल लाए, लेकिन रास्ते में हनुमान चौराहे पर वकीलों द्वारा किए जा रहे चक्काजाम में फंस गए। लोगों का कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय पर पहुंचती, तो शायद बच्चों की जान बच सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

बजरंगगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये, 

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जन्मदिन के दिन बुझ गई दो जिंदगियां: तालाब में डूबे दो सगे भाई, गांव में पसरा मातम

Guna, MP

 विडंबना यह रही कि जिस दिन यह हादसा हुआ, वह विक्रम का जन्मदिन था।

खुशियों का दिन मातम में बदला

2 जुलाई को परिवार विक्रम का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे विक्रम और उसका छोटा भाई लड्डू अपने दो दोस्तों के साथ तालाब की ओर खेलने निकल गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए दोनों अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, लेकिन देर हो गई

सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार की कोशिश की और फिर मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक बच्चों के पिता भानू राजपूत खेती-किसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक ही दिन में दोनों बेटों की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

108 एम्बुलेंस सेवा फिर सवालों के घेरे में

घटना के बाद एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही उजागर हुई है। मृतकों के मामा ने करीब 4:06 बजे कॉल कर एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन चालक ने बारिश का हवाला देते हुए देरी की बात कही। मामा ने उन्हें रास्ते में ही कवर करने की भी अपील की, पर शाम 6 बजे तक भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

ट्रैफिक जाम ने और बढ़ाई मुश्किल

परिजनों ने बताया कि एम्बुलेंस न मिलने पर वे मोटरसाइकिल से बच्चों को अस्पताल लाए, लेकिन रास्ते में हनुमान चौराहे पर वकीलों द्वारा किए जा रहे चक्काजाम में फंस गए। लोगों का कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय पर पहुंचती, तो शायद बच्चों की जान बच सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

बजरंगगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये, 

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-lives-two-lives-immersed-in-the-pond-were-extinguished/article-26310

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.