छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर: रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025

CG

On

420 से अधिक ग्रामों के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रह सकते हैं, बैंक और पोर्टल से करा सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ शासन ने रबी मौसम 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का पोर्टल सक्रिय कर दिया है। इस योजना के तहत किसान प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-व्याधि और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान का बीमा करा सकते हैं।

राज्य कृषि विभाग ने बताया कि इस वर्ष जिले के 420 से अधिक अधिसूचित ग्रामों के किसान अपनी रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। योजना में गेहूं (सिंचित और असिंचित), चना, अलसी और सरसों जैसी फसलों का बीमा कराया जा सकेगा।

पिछले वर्ष रबी सीजन में जिले के 28,037 किसानों को 48.62 करोड़ रुपये का दावा भुगतान किया गया था। इस वर्ष भी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते बीमा कराएँ ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

किसान योजना के तहत ऋणी, अऋणी, भू-धारक और बटाईदार सभी प्रकार के किसान आवेदन कर सकते हैं। प्रीमियम दरें इस प्रकार हैं:

  • गेहूं (सिंचित) – ₹690 प्रति हेक्टेयर

  • गेहूं (असिंचित) – ₹405 प्रति हेक्टेयर

  • चना – ₹645 प्रति हेक्टेयर

  • अलसी – ₹315 प्रति हेक्टेयर

  • सरसों – ₹375 प्रति हेक्टेयर

किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सरकारी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि से पहले फसल बीमा कराना जरूरी है, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को त्वरित वित्तीय राहत मिल सके।

कृषि और बीमा अधिकारियों ने बताया कि योजना में समय पर आवेदन करने से किसानों को नुकसान की भरपाई तेजी से मिलेगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्रीय कृषि कार्यालय, राजस्व विभाग, बैंक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर: रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025

CG

छत्तीसगढ़ शासन ने रबी मौसम 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का पोर्टल सक्रिय कर दिया है। इस योजना के तहत किसान प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-व्याधि और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान का बीमा करा सकते हैं।

राज्य कृषि विभाग ने बताया कि इस वर्ष जिले के 420 से अधिक अधिसूचित ग्रामों के किसान अपनी रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। योजना में गेहूं (सिंचित और असिंचित), चना, अलसी और सरसों जैसी फसलों का बीमा कराया जा सकेगा।

पिछले वर्ष रबी सीजन में जिले के 28,037 किसानों को 48.62 करोड़ रुपये का दावा भुगतान किया गया था। इस वर्ष भी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते बीमा कराएँ ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

किसान योजना के तहत ऋणी, अऋणी, भू-धारक और बटाईदार सभी प्रकार के किसान आवेदन कर सकते हैं। प्रीमियम दरें इस प्रकार हैं:

  • गेहूं (सिंचित) – ₹690 प्रति हेक्टेयर

  • गेहूं (असिंचित) – ₹405 प्रति हेक्टेयर

  • चना – ₹645 प्रति हेक्टेयर

  • अलसी – ₹315 प्रति हेक्टेयर

  • सरसों – ₹375 प्रति हेक्टेयर

किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सरकारी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि से पहले फसल बीमा कराना जरूरी है, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को त्वरित वित्तीय राहत मिल सके।

कृषि और बीमा अधिकारियों ने बताया कि योजना में समय पर आवेदन करने से किसानों को नुकसान की भरपाई तेजी से मिलेगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्रीय कृषि कार्यालय, राजस्व विभाग, बैंक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/69313d16ada1c/article-39161

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.