बलरामपुर में यात्री बस से 92 किलो गांजा बरामद: ओडिशा के 4 संदिग्ध हिरासत में, बस चालक-परिचालक से भी पूछताछ

Balrampur, CG

वाड्रफनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। सोमवार देर रात अंबिकापुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस से 92 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने बस से 12 बैगों में भरा हुआ यह नशीला पदार्थ जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में ओडिशा के 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, बस में संदिग्धों की तलाशी

जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अंबिकापुर से वाराणसी जा रही महिंद्रा ट्रैवल्स की एक यात्री बस को रोका। वाड्रफनगर SDOP पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने बस में सवार यात्रियों के लगेज की सघन जांच की।

12 बैगों में छिपाकर रखा गया था गांजा

तलाशी के दौरान बस से 12 बड़े बैग बरामद किए गए, जिनमें गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर इन बैगों में कुल 92 किलो गांजा पाया गया। इस मामले में बस में सवार ओडिशा के चार संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये संदिग्ध ओडिशा से अंबिकापुर पहुंचे थे और वहां से बस के जरिये वाराणसी की ओर रवाना हुए थे।

बस चालक और परिचालक भी जांच के घेरे में

पुलिस ने बस चालक और परिचालक की भूमिका पर भी संदेह जताया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और बस को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई के चलते अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री अपने स्तर पर रवाना हुए, जबकि अन्य को दूसरी बसों से गंतव्य के लिए भेजा गया।

पुराना तस्करी नेटवर्क होने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी गांजा तस्करी में शामिल रहे होंगे। वाड्रफनगर पुलिस इस मामले में दोपहर तक विस्तृत खुलासा कर सकती है। मामले में तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बलरामपुर में यात्री बस से 92 किलो गांजा बरामद: ओडिशा के 4 संदिग्ध हिरासत में, बस चालक-परिचालक से भी पूछताछ

Balrampur, CG

पुलिस ने बस से 12 बैगों में भरा हुआ यह नशीला पदार्थ जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में ओडिशा के 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, बस में संदिग्धों की तलाशी

जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अंबिकापुर से वाराणसी जा रही महिंद्रा ट्रैवल्स की एक यात्री बस को रोका। वाड्रफनगर SDOP पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने बस में सवार यात्रियों के लगेज की सघन जांच की।

12 बैगों में छिपाकर रखा गया था गांजा

तलाशी के दौरान बस से 12 बड़े बैग बरामद किए गए, जिनमें गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर इन बैगों में कुल 92 किलो गांजा पाया गया। इस मामले में बस में सवार ओडिशा के चार संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये संदिग्ध ओडिशा से अंबिकापुर पहुंचे थे और वहां से बस के जरिये वाराणसी की ओर रवाना हुए थे।

बस चालक और परिचालक भी जांच के घेरे में

पुलिस ने बस चालक और परिचालक की भूमिका पर भी संदेह जताया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और बस को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई के चलते अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री अपने स्तर पर रवाना हुए, जबकि अन्य को दूसरी बसों से गंतव्य के लिए भेजा गया।

पुराना तस्करी नेटवर्क होने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी गांजा तस्करी में शामिल रहे होंगे। वाड्रफनगर पुलिस इस मामले में दोपहर तक विस्तृत खुलासा कर सकती है। मामले में तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/92-kg-of-cannabis-recovered-from-passenger-bus-in-balrampur/article-28338

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.