रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कुचली महिला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, FIR दर्ज

Raipur, CG

राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें बाइक से गिरने के बाद एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

महिला अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पहिए महिला के सिर के ऊपर से गुजर गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ट्रक की टक्कर से उछलकर गिरी महिला, पहिए के नीचे आया सिर

घटना 8 जुलाई दोपहर करीब 2:45 बजे की है। डूमरतराई निवासी ओमप्रकाश साहू अपनी बड़ी मां हीराबाई साहू के साथ बाइक पर कुरुद की ओर जा रहे थे। जब वे देवपुरी क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के चलते हीराबाई सड़क पर गिर पड़ीं और उसी समय ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर फैला खून, लोग सहम गए

हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टिकरापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ट्रक चालक पर मामला दर्ज

पीड़ित ओमप्रकाश साहू की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि ट्रक और चालक की पहचान कर ली गई है, और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में पसरा मातम

हीराबाई साहू की मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कुचली महिला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, FIR दर्ज

Raipur, CG

महिला अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पहिए महिला के सिर के ऊपर से गुजर गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ट्रक की टक्कर से उछलकर गिरी महिला, पहिए के नीचे आया सिर

घटना 8 जुलाई दोपहर करीब 2:45 बजे की है। डूमरतराई निवासी ओमप्रकाश साहू अपनी बड़ी मां हीराबाई साहू के साथ बाइक पर कुरुद की ओर जा रहे थे। जब वे देवपुरी क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के चलते हीराबाई सड़क पर गिर पड़ीं और उसी समय ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर फैला खून, लोग सहम गए

हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टिकरापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ट्रक चालक पर मामला दर्ज

पीड़ित ओमप्रकाश साहू की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि ट्रक और चालक की पहचान कर ली गई है, और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में पसरा मातम

हीराबाई साहू की मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-horrific-road-accident-truck-lodged-a-painful-death-on/article-27092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.