गुना में NFL कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर: श्रमिक संगठनों की रैली

Guna, MP

देशव्यापी श्रमिक संगठनों के आह्वान पर गुना में बुधवार को कामबंद हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। NFL के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा-उषा कार्यकर्ता, और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने सामूहिक रूप से कामकाज रोककर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

हड़ताल में शामिल संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार नई श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ये श्रम कोड मालिकों के पक्ष में हैं और मज़दूरों के अधिकारों का हनन करते हैं।

समान काम के लिए समान वेतन की मांग

संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के 2016 के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मियों और अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के बराबर न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए। ज्ञापन में इस निर्णय को जल्द लागू करने की मांग की गई।

न्यूनतम वेतन ₹26,000 करने की मांग

ज्ञापन में सरकार से न्यूनतम मासिक वेतन ₹26,000 निर्धारित करने की भी मांग की गई। साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक रूप से लागू करने, 1 रुपये किलो की दर से 35 किलो अनाज, और आवश्यक वस्तुएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

खाली पदों पर भर्ती और पेंशन की मांग

हड़ताली संगठनों ने सरकारी विभागों में लाखों रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रति माह ₹10,000 की पेंशन देने की भी मांग की।

श्रम कानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग

संगठनों ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू करने, और श्रमिकों के हित में बनाए गए पुराने कानूनों को बहाल करने की पुरजोर मांग की।

कई संगठन हुए शामिल, हड़ताल रही सफल

CITU जिला सचिव डॉ. विष्णु शर्मा ने बताया कि इस हड़ताल को जिले में व्यापक समर्थन मिला। हजारों श्रमिकों ने हड़ताल में भाग लिया और श्रम कानूनों में किए गए एकतरफा संशोधनों को वापस लेने की मांग की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गुना में NFL कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर: श्रमिक संगठनों की रैली

Guna, MP

हड़ताल में शामिल संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार नई श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ये श्रम कोड मालिकों के पक्ष में हैं और मज़दूरों के अधिकारों का हनन करते हैं।

समान काम के लिए समान वेतन की मांग

संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के 2016 के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मियों और अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के बराबर न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए। ज्ञापन में इस निर्णय को जल्द लागू करने की मांग की गई।

न्यूनतम वेतन ₹26,000 करने की मांग

ज्ञापन में सरकार से न्यूनतम मासिक वेतन ₹26,000 निर्धारित करने की भी मांग की गई। साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक रूप से लागू करने, 1 रुपये किलो की दर से 35 किलो अनाज, और आवश्यक वस्तुएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

खाली पदों पर भर्ती और पेंशन की मांग

हड़ताली संगठनों ने सरकारी विभागों में लाखों रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रति माह ₹10,000 की पेंशन देने की भी मांग की।

श्रम कानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग

संगठनों ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू करने, और श्रमिकों के हित में बनाए गए पुराने कानूनों को बहाल करने की पुरजोर मांग की।

कई संगठन हुए शामिल, हड़ताल रही सफल

CITU जिला सचिव डॉ. विष्णु शर्मा ने बताया कि इस हड़ताल को जिले में व्यापक समर्थन मिला। हजारों श्रमिकों ने हड़ताल में भाग लिया और श्रम कानूनों में किए गए एकतरफा संशोधनों को वापस लेने की मांग की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rally-of-labor-organizations-on-nfl-employees-and-asha-workers/article-27082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.