बीमार पति की 'जरा सी बात' पर पत्नी का हैवान चेहरा: कैंसर पीड़ित को गर्म तेल से जलाया, अस्पताल में भर्ती

Gwalior, MP

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से घरेलू हिंसा की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति को उसकी पत्नी ने मामूली विवाद के चलते गर्म तेल से झुलसा दिया।

पति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

"जरा सी बात पर लड़ने लगती हो"… और भड़क गई पत्नी

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी आऊखाना की है, जहां रहने वाले वीरेंद्र धाकड़ कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका ऑपरेशन भी हो चुका है। बीमारी के कारण वे घर में अलग कमरे में रहते थे और खाना भी खुद ही बनाते थे ताकि पत्नी को तकलीफ न हो। इसके बावजूद पत्नी प्रीति धाकड़ आए दिन उनसे विवाद करती थी।

सोमवार देर रात भी किसी बात पर बहस हुई, इस पर पीड़ित पति ने कहा, "जरा-जरा सी बात पर लड़ने लगती हो, यह ठीक नहीं है। मैं वैसे ही परेशान हूं।" बस यही सुनकर पत्नी बुरी तरह भड़क गई और किचन में गर्म कढ़ाई में से करछी निकालकर पति के शरीर पर फेंक दी। इसके बाद मारपीट भी की गई।

गंभीर हालत में बर्न वार्ड में भर्ती

घटना के बाद वीरेंद्र किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां बर्न यूनिट में इलाज जारी है। शरीर पर कई हिस्सों में जलने के गंभीर निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पत्नी प्रीति धाकड़ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला क्यों महत्वपूर्ण है?

  • यह केस घरेलू हिंसा के उन मामलों की कड़ी है, जहां पीड़ित पुरुष हैं, लेकिन वे अक्सर चुप रहते हैं।

  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति जब अपनों से ही चोट खाए, तो यह समाज के लिए चिंताजनक संकेत है।

  • पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उदाहरण पेश किया है कि किसी भी प्रकार की घरेलू प्रताड़ना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीमार पति की 'जरा सी बात' पर पत्नी का हैवान चेहरा: कैंसर पीड़ित को गर्म तेल से जलाया, अस्पताल में भर्ती

Gwalior, MP

पति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

"जरा सी बात पर लड़ने लगती हो"… और भड़क गई पत्नी

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी आऊखाना की है, जहां रहने वाले वीरेंद्र धाकड़ कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका ऑपरेशन भी हो चुका है। बीमारी के कारण वे घर में अलग कमरे में रहते थे और खाना भी खुद ही बनाते थे ताकि पत्नी को तकलीफ न हो। इसके बावजूद पत्नी प्रीति धाकड़ आए दिन उनसे विवाद करती थी।

सोमवार देर रात भी किसी बात पर बहस हुई, इस पर पीड़ित पति ने कहा, "जरा-जरा सी बात पर लड़ने लगती हो, यह ठीक नहीं है। मैं वैसे ही परेशान हूं।" बस यही सुनकर पत्नी बुरी तरह भड़क गई और किचन में गर्म कढ़ाई में से करछी निकालकर पति के शरीर पर फेंक दी। इसके बाद मारपीट भी की गई।

गंभीर हालत में बर्न वार्ड में भर्ती

घटना के बाद वीरेंद्र किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां बर्न यूनिट में इलाज जारी है। शरीर पर कई हिस्सों में जलने के गंभीर निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पत्नी प्रीति धाकड़ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला क्यों महत्वपूर्ण है?

  • यह केस घरेलू हिंसा के उन मामलों की कड़ी है, जहां पीड़ित पुरुष हैं, लेकिन वे अक्सर चुप रहते हैं।

  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति जब अपनों से ही चोट खाए, तो यह समाज के लिए चिंताजनक संकेत है।

  • पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उदाहरण पेश किया है कि किसी भी प्रकार की घरेलू प्रताड़ना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wifes-hain-face-on-a-little-matter-of-a-sick/article-27100

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.