रायगढ़: निगम ने हटाईं मांस-मछली और चखना की दुकानें, मोहल्लेवासी शराब दुकान हटाने पर अड़े, दो दिन में समाधान का आश्वासन

Raigarh, CG

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क किनारे लगी अवैध चखना, मांस और मछली की दुकानों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

 हालांकि, यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों के विरोध का कारण बन गई, जिन्होंने क्षेत्र की शराब दुकान को भी हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।

शराब दुकान के सामने धरना, कहा- माहौल हो रहा खराब

नगर निगम की टीम जैसे ही इलाके में पहुंची और ठेले-गुमटियों को हटाने लगी, स्थानीय निवासी विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि यदि अवैध दुकानें हटाई जा रही हैं, तो शराब दुकान भी हटनी चाहिए, क्योंकि उससे मोहल्ले का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान के सामने धरना दिया और मौके पर ही कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी वहां पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए।

आबकारी अधिकारी ने दिया दो दिन में समाधान का आश्वासन

स्थिति को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी क्रिस्टोफर खलखो ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने दो दिनों के भीतर उच्चाधिकारियों से चर्चा कर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

अतिक्रमण पर सख्ती, दोबारा दुकान लगाने पर जब्ती की चेतावनी

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति सड़क पर दोबारा ठेला-गुमटी या दुकान लगाता है, तो उसका सामान जब्त किया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को निगम द्वारा स्वीकृत स्थानों में ही व्यवसाय करने की सलाह दी।

स्थानीयों ने जताई नाराजगी

इलाके के लोगों ने सवाल उठाया कि शराब दुकान को लेकर कोई ठोस कदम अब तक क्यों नहीं उठाया गया, जबकि वह लंबे समय से शांति और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक असर डाल रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़: निगम ने हटाईं मांस-मछली और चखना की दुकानें, मोहल्लेवासी शराब दुकान हटाने पर अड़े, दो दिन में समाधान का आश्वासन

Raigarh, CG

 हालांकि, यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों के विरोध का कारण बन गई, जिन्होंने क्षेत्र की शराब दुकान को भी हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।

शराब दुकान के सामने धरना, कहा- माहौल हो रहा खराब

नगर निगम की टीम जैसे ही इलाके में पहुंची और ठेले-गुमटियों को हटाने लगी, स्थानीय निवासी विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि यदि अवैध दुकानें हटाई जा रही हैं, तो शराब दुकान भी हटनी चाहिए, क्योंकि उससे मोहल्ले का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान के सामने धरना दिया और मौके पर ही कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी वहां पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए।

आबकारी अधिकारी ने दिया दो दिन में समाधान का आश्वासन

स्थिति को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी क्रिस्टोफर खलखो ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने दो दिनों के भीतर उच्चाधिकारियों से चर्चा कर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

अतिक्रमण पर सख्ती, दोबारा दुकान लगाने पर जब्ती की चेतावनी

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति सड़क पर दोबारा ठेला-गुमटी या दुकान लगाता है, तो उसका सामान जब्त किया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को निगम द्वारा स्वीकृत स्थानों में ही व्यवसाय करने की सलाह दी।

स्थानीयों ने जताई नाराजगी

इलाके के लोगों ने सवाल उठाया कि शराब दुकान को लेकर कोई ठोस कदम अब तक क्यों नहीं उठाया गया, जबकि वह लंबे समय से शांति और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक असर डाल रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raigad-corporation-removed-meat-fish-and-tasting-shops-assurance-of-solution/article-27090

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.