खराब सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: कीचड़ में बैठकर जताया विरोध, गड्ढों में बोया धान

Dhamtari. CG

धमतरी में नगर निगम की लापरवाही को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक अलग अंदाज में विरोध दर्ज कराया।

 छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर कीचड़ से सनी सड़क पर बैठकर कांग्रेसजनों ने गड्ढों में धान बोया और नारियल फोड़ा, ताकि प्रशासन को यह एहसास हो कि शहर की सड़कें अब खेत बन चुकी हैं।

कीचड़ की पूजा कर जताया विरोध

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की शुरुआत कीचड़ की पूजा से की। उन्होंने पहले कीचड़ को अगरबत्ती दिखाई, नारियल चढ़ाया और फिर गड्ढों में धान की बुआई करते हुए नगर निगम, ठेकेदार और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

‘सड़क नहीं, धान का खेत बन चुकी हैं गलियां’

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि रत्नाबांधा इलाके से पाइपलाइन डालने के नाम पर नगर निगम ने सड़कों को खोद डाला, लेकिन उनकी मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई। लगातार बारिश के चलते सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं। स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

सड़क पर ही बैठ गए कार्यकर्ता, बोले- जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गीतराम सिन्हा ने कहा कि सड़क किनारे डाली गई पाइपलाइन को समतल नहीं किया गया। वहां दलदली स्थिति बन गई है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह जनजीवन और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

नगर निगम और ठेकेदार पर निशाना, कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिन ठेकेदारों ने गड्ढे भरने का काम अधूरा छोड़ा, उन पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही की जाए। साथ ही निगम प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खराब सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: कीचड़ में बैठकर जताया विरोध, गड्ढों में बोया धान

Dhamtari. CG

 छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर कीचड़ से सनी सड़क पर बैठकर कांग्रेसजनों ने गड्ढों में धान बोया और नारियल फोड़ा, ताकि प्रशासन को यह एहसास हो कि शहर की सड़कें अब खेत बन चुकी हैं।

कीचड़ की पूजा कर जताया विरोध

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की शुरुआत कीचड़ की पूजा से की। उन्होंने पहले कीचड़ को अगरबत्ती दिखाई, नारियल चढ़ाया और फिर गड्ढों में धान की बुआई करते हुए नगर निगम, ठेकेदार और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

‘सड़क नहीं, धान का खेत बन चुकी हैं गलियां’

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि रत्नाबांधा इलाके से पाइपलाइन डालने के नाम पर नगर निगम ने सड़कों को खोद डाला, लेकिन उनकी मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई। लगातार बारिश के चलते सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं। स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

सड़क पर ही बैठ गए कार्यकर्ता, बोले- जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गीतराम सिन्हा ने कहा कि सड़क किनारे डाली गई पाइपलाइन को समतल नहीं किया गया। वहां दलदली स्थिति बन गई है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह जनजीवन और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

नगर निगम और ठेकेदार पर निशाना, कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिन ठेकेदारों ने गड्ढे भरने का काम अधूरा छोड़ा, उन पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही की जाए। साथ ही निगम प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-unique-demonstration-on-bad-roads-sitting-in-mud-sown/article-27094

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.