MP की महिलाओं की सक्सेस स्टोरी: धार की रुचिका बोलीं- मैरिज गार्डन खोलना है; अमित शाह बोले- लोन दिलवाएंगे

Dhar, MP

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के चार साल पूरे होने के अवसर पर गुजरात के आणंद में अमूल और NDDB के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

 इस दौरान उन्होंने देशभर से आई सहकारी समितियों की महिलाओं और किसानों से संवाद किया और सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में कई अहम घोषणाएं कीं।

रुचिका की पहल को मिला शाह का समर्थन

मध्यप्रदेश के धार जिले की नौगांव PACS की प्रबंधक रुचिका परमार ने अमित शाह को बताया कि उनकी संस्था में 2508 सदस्य हैं और लगभग 15 करोड़ रुपए का वार्षिक टर्नओवर है। उन्होंने बताया कि संस्था के पास 1 एकड़ अनुपयोगी जमीन है, जहां वे मैरिज गार्डन शुरू करना चाहती हैं।

अमित शाह ने रुचिका की योजना की सराहना करते हुए कहा –

“आप जिला सहकारी बैंक से संपर्क करें, हम लोन दिलवाएंगे। PACS को आय बढ़ाने के लिए ऐसी नई गतिविधियां अपनानी होंगी।”

सफल किसान सुदामा ने बताया – मुनाफा 75% तक बढ़ा

धार के नालछा गांव की किसान सुदामा अछालिया ने शाह को बताया कि उन्होंने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक अपनाकर टमाटर, मक्का और सोयाबीन की खेती में मुनाफा 25% से बढ़ाकर 75% तक कर लिया है। संस्था से उन्हें बिना ब्याज लोन भी मिला।

शाह ने उन्हें PACS को कृषि यंत्र किराए पर देने की योजना में शामिल करने का सुझाव दिया और कहा कि मशीनें अब समिति भी खरीद सकती हैं।

नेपियर घास से लाखों की आमदनी: रायसेन के कुंवर सिंह की कहानी

रायसेन के सलामतपुर PACS के कुंवर सिंह दांगी ने बताया कि उन्होंने 50 एकड़ में नेपियर घास लगाई है जिससे किसानों को प्रति एकड़ ₹1 लाख तक का लाभ हो रहा है। उन्होंने एक मशरूम कंपनी से टाईअप भी किया है।

शाह ने उन्हें बताया कि PACS के बायलॉज में संशोधन होने के बाद अब वे और भी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। साथ ही, पीएम अन्न भंडारण योजना के तहत वे 3000 टन का वेयरहाउस भी बना रहे हैं।

जनऔषधि केंद्र की सफलता: खरगोन के वीरेंद्र सिंह की पहल

खरगोन जिले के वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी समिति द्वारा संचालित जनऔषधि केंद्र से 6 महीने में ₹8 लाख की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र अस्पताल से सिर्फ 300 मीटर दूर है और एक B-Pharma केमिस्ट की नियुक्ति की गई है। शाह ने सुझाव दिया कि

“गांव में प्रचार करें कि BP जैसी दवाएं सिर्फ 10% दाम पर मिल रही हैं, इससे केंद्र और लोकप्रिय होगा।”

PACS को बहुआयामी बनाएं: अमित शाह

कार्यक्रम के समापन पर अमित शाह ने सभी समितियों को खाली पड़ी जमीन का उपयोग कर मैरिज गार्डन, CSC सेंटर, जनऔषधि केंद्र, माइक्रो एटीएम और अन्य तकनीकी सुविधाएं शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि PACS केवल खाद वितरण तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP की महिलाओं की सक्सेस स्टोरी: धार की रुचिका बोलीं- मैरिज गार्डन खोलना है; अमित शाह बोले- लोन दिलवाएंगे

Dhar, MP

 इस दौरान उन्होंने देशभर से आई सहकारी समितियों की महिलाओं और किसानों से संवाद किया और सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में कई अहम घोषणाएं कीं।

रुचिका की पहल को मिला शाह का समर्थन

मध्यप्रदेश के धार जिले की नौगांव PACS की प्रबंधक रुचिका परमार ने अमित शाह को बताया कि उनकी संस्था में 2508 सदस्य हैं और लगभग 15 करोड़ रुपए का वार्षिक टर्नओवर है। उन्होंने बताया कि संस्था के पास 1 एकड़ अनुपयोगी जमीन है, जहां वे मैरिज गार्डन शुरू करना चाहती हैं।

अमित शाह ने रुचिका की योजना की सराहना करते हुए कहा –

“आप जिला सहकारी बैंक से संपर्क करें, हम लोन दिलवाएंगे। PACS को आय बढ़ाने के लिए ऐसी नई गतिविधियां अपनानी होंगी।”

सफल किसान सुदामा ने बताया – मुनाफा 75% तक बढ़ा

धार के नालछा गांव की किसान सुदामा अछालिया ने शाह को बताया कि उन्होंने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक अपनाकर टमाटर, मक्का और सोयाबीन की खेती में मुनाफा 25% से बढ़ाकर 75% तक कर लिया है। संस्था से उन्हें बिना ब्याज लोन भी मिला।

शाह ने उन्हें PACS को कृषि यंत्र किराए पर देने की योजना में शामिल करने का सुझाव दिया और कहा कि मशीनें अब समिति भी खरीद सकती हैं।

नेपियर घास से लाखों की आमदनी: रायसेन के कुंवर सिंह की कहानी

रायसेन के सलामतपुर PACS के कुंवर सिंह दांगी ने बताया कि उन्होंने 50 एकड़ में नेपियर घास लगाई है जिससे किसानों को प्रति एकड़ ₹1 लाख तक का लाभ हो रहा है। उन्होंने एक मशरूम कंपनी से टाईअप भी किया है।

शाह ने उन्हें बताया कि PACS के बायलॉज में संशोधन होने के बाद अब वे और भी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। साथ ही, पीएम अन्न भंडारण योजना के तहत वे 3000 टन का वेयरहाउस भी बना रहे हैं।

जनऔषधि केंद्र की सफलता: खरगोन के वीरेंद्र सिंह की पहल

खरगोन जिले के वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी समिति द्वारा संचालित जनऔषधि केंद्र से 6 महीने में ₹8 लाख की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र अस्पताल से सिर्फ 300 मीटर दूर है और एक B-Pharma केमिस्ट की नियुक्ति की गई है। शाह ने सुझाव दिया कि

“गांव में प्रचार करें कि BP जैसी दवाएं सिर्फ 10% दाम पर मिल रही हैं, इससे केंद्र और लोकप्रिय होगा।”

PACS को बहुआयामी बनाएं: अमित शाह

कार्यक्रम के समापन पर अमित शाह ने सभी समितियों को खाली पड़ी जमीन का उपयोग कर मैरिज गार्डन, CSC सेंटर, जनऔषधि केंद्र, माइक्रो एटीएम और अन्य तकनीकी सुविधाएं शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि PACS केवल खाद वितरण तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ruchika-said-the-success-story-of-mp-womens-success-story/article-27078

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.