ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: 30 घंटे पूछताछ के बाद नव्या मलिक आज कोर्ट में, 850 से ज्यादा रईसजादों के नाम आए सामने

Raipur, CG

रायपुर पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में शहर की इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक समेत 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 पुलिस का दावा है कि इस सिंडिकेट के संपर्क में करीब 850 रईसजादे थे, जिनमें कई होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटे भी शामिल हैं।

नव्या से 30 घंटे पूछताछ

मुंबई से गिरफ्तार की गई नव्या मलिक से पुलिस ने पांच दिन की रिमांड के दौरान अलग-अलग सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों, ग्राहकों और एमडीएमए सप्लाई के तरीकों की जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस उसके बताए नामों पर अब कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पिंदर का नेटवर्क और पाकिस्तानी कनेक्शन

इस सिंडिकेट का संचालन हिस्ट्रीशीटर रुपिंदर उर्फ पाब्लो उर्फ पिंदर करता था। उसने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि पाकिस्तान से हेरोइन ड्रोन के जरिए भारत भेजी जाती थी और फिर ट्रकों के माध्यम से रायपुर सहित देशभर में सप्लाई की जाती थी। पिंदर से 25 घंटे पूछताछ कर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

ग्राहकों की बड़ी लिस्ट हाथ लगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पिंदर और उसके साथियों के खातों से 600 से ज्यादा ग्राहकों की जानकारी मिली है। इनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। वहीं, नव्या के खुलासे के बाद पुलिस ने शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, समता कॉलोनी, राजेंद्र नगर, वीआईपी रोड, कटोरा तालाब, संतोषी नगर और देवेंद्र नगर जैसे इलाकों के कई रसूखदारों की लिस्ट तैयार कर ली है।

ऐसे चलता था नशे का कारोबार

आरोपियों के मुताबिक, ड्रग्स सप्लाई पहले वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए की जाती थी। बाद में केवल भरोसेमंद ग्राहकों को ही माल दिया जाता था। एडवांस पेमेंट के बाद होटल, पब, बार और आफ्टर पार्टी में डिलीवरी होती थी। इन पार्टियों में एंट्री के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य था।

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच और गहरी हो सकती है तथा नव्या मलिक को दोबारा रिमांड पर लिया जा सकता है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: 30 घंटे पूछताछ के बाद नव्या मलिक आज कोर्ट में, 850 से ज्यादा रईसजादों के नाम आए सामने

Raipur, CG

 पुलिस का दावा है कि इस सिंडिकेट के संपर्क में करीब 850 रईसजादे थे, जिनमें कई होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटे भी शामिल हैं।

नव्या से 30 घंटे पूछताछ

मुंबई से गिरफ्तार की गई नव्या मलिक से पुलिस ने पांच दिन की रिमांड के दौरान अलग-अलग सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों, ग्राहकों और एमडीएमए सप्लाई के तरीकों की जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस उसके बताए नामों पर अब कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पिंदर का नेटवर्क और पाकिस्तानी कनेक्शन

इस सिंडिकेट का संचालन हिस्ट्रीशीटर रुपिंदर उर्फ पाब्लो उर्फ पिंदर करता था। उसने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि पाकिस्तान से हेरोइन ड्रोन के जरिए भारत भेजी जाती थी और फिर ट्रकों के माध्यम से रायपुर सहित देशभर में सप्लाई की जाती थी। पिंदर से 25 घंटे पूछताछ कर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

ग्राहकों की बड़ी लिस्ट हाथ लगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पिंदर और उसके साथियों के खातों से 600 से ज्यादा ग्राहकों की जानकारी मिली है। इनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। वहीं, नव्या के खुलासे के बाद पुलिस ने शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, समता कॉलोनी, राजेंद्र नगर, वीआईपी रोड, कटोरा तालाब, संतोषी नगर और देवेंद्र नगर जैसे इलाकों के कई रसूखदारों की लिस्ट तैयार कर ली है।

ऐसे चलता था नशे का कारोबार

आरोपियों के मुताबिक, ड्रग्स सप्लाई पहले वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए की जाती थी। बाद में केवल भरोसेमंद ग्राहकों को ही माल दिया जाता था। एडवांस पेमेंट के बाद होटल, पब, बार और आफ्टर पार्टी में डिलीवरी होती थी। इन पार्टियों में एंट्री के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य था।

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच और गहरी हो सकती है तथा नव्या मलिक को दोबारा रिमांड पर लिया जा सकता है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-30-hours-of-questioning-of-drugs-syndicate-navya-malik/article-32374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.