बंगाल विधानसभा में हंगामा: भाजपा चीफ व्हिप को घसीटकर बाहर निकाला, 3 विधायक निलंबित; ममता ने लगाए नारे

Jagran desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को तीखे हंगामे और टकराव के बीच सुर्खियों में रहा। विपक्ष और सत्ताधारी दल आमने-सामने आ गए, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया।

 भाजपा विधायक 2 सितंबर को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वेल तक पहुंचे भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष को स्पीकर बिमान बनर्जी ने निलंबित कर दिया। घोष ने सदन से बाहर जाने से इनकार किया तो मार्शलों को बुलाना पड़ा।

मार्शलों ने जब उन्हें बाहर निकाला तो वे गिर पड़े और बेहोश हो गए। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान भाजपा के दो अन्य विधायक—अग्निमित्रा पॉल और मिहिर गोस्वामी—को भी निलंबित कर दिया गया।

इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदन में भाजपा पर तीखा हमला बोला और नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है और राज्य को "औपनिवेशिक मानसिकता" से देखती है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की गरिमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिराई है।

भाजपा नेताओं ने ममता पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने "मोदी समुदाय" का अपमान किया है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और असर

बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा 2021 में पहली बार विपक्ष के रूप में उभरी थी और अब 2026 में सत्ता पर कब्जा करने की रणनीति बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भाजपा सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वोट बैंक में हल्की भी सेंध लगा पाई तो यह चुनावी समीकरण बदल सकता है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

बंगाल विधानसभा में हंगामा: भाजपा चीफ व्हिप को घसीटकर बाहर निकाला, 3 विधायक निलंबित; ममता ने लगाए नारे

Jagran desk

 भाजपा विधायक 2 सितंबर को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वेल तक पहुंचे भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष को स्पीकर बिमान बनर्जी ने निलंबित कर दिया। घोष ने सदन से बाहर जाने से इनकार किया तो मार्शलों को बुलाना पड़ा।

मार्शलों ने जब उन्हें बाहर निकाला तो वे गिर पड़े और बेहोश हो गए। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान भाजपा के दो अन्य विधायक—अग्निमित्रा पॉल और मिहिर गोस्वामी—को भी निलंबित कर दिया गया।

इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदन में भाजपा पर तीखा हमला बोला और नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है और राज्य को "औपनिवेशिक मानसिकता" से देखती है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की गरिमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिराई है।

भाजपा नेताओं ने ममता पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने "मोदी समुदाय" का अपमान किया है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और असर

बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा 2021 में पहली बार विपक्ष के रूप में उभरी थी और अब 2026 में सत्ता पर कब्जा करने की रणनीति बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भाजपा सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वोट बैंक में हल्की भी सेंध लगा पाई तो यह चुनावी समीकरण बदल सकता है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/uproar-in-bengal-assembly-bjp-chief-whip-dragged-out-3/article-32386

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.