दुर्ग में बिजली विभाग की लापरवाही: अनुभवहीन कर्मचारी 11 हजार वोल्ट ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, करंट लगने से गंभीर

Durg, CG

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पगबंधी ठेलका सब स्टेशन में डेढ़ महीने पहले नियुक्त किए गए नए कर्मचारी राम वर्मा (32) को बिना बिजली बंद कराए और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफॉर्मर पर काम करने भेजा गया।

 इस दौरान तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालत नाजुक, रीढ़ और फेफड़े क्षतिग्रस्त

राम वर्मा का इलाज भिलाई के स्पर्श अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी है, फेफड़े भी डैमेज हो गए हैं और फिलहाल दोनों पैर काम नहीं कर रहे। स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद लाइनमैन लापता

मामले में सवाल उठ रहे हैं कि अनुभवहीन कर्मचारी को इतनी खतरनाक जिम्मेदारी क्यों दी गई। घटना के बाद जिम्मेदार लाइनमैन संतोष तिवारी का फोन बंद है और वह लापता है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।

थाने में भी टालमटोल

परिजनों ने बताया कि धमधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पहले पुलिस ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया। दबाव बनाने के बाद आवेदन तो लिया गया, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

परिवार टूटा, बच्चों का भविष्य अधर में

राम वर्मा की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे (5 और 3 साल) हैं। परिवार का कहना है कि बिजली विभाग की सीधी लापरवाही ने उनके जीवन को तबाह कर दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

अस्पताल में भी लापरवाही

घटना के बाद जब घायल को जिला अस्पताल लाया गया, तो एम्बुलेंस से मरीज को उतारने तक के लिए कर्मचारी मौजूद नहीं थे। परिजनों की मदद से ही उसे स्ट्रेचर पर लाया गया। इलाज में भी लापरवाही बरती गई, जिसके चलते उसे भिलाई रेफर करना पड़ा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में बिजली विभाग की लापरवाही: अनुभवहीन कर्मचारी 11 हजार वोल्ट ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, करंट लगने से गंभीर

Durg, CG

 इस दौरान तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालत नाजुक, रीढ़ और फेफड़े क्षतिग्रस्त

राम वर्मा का इलाज भिलाई के स्पर्श अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी है, फेफड़े भी डैमेज हो गए हैं और फिलहाल दोनों पैर काम नहीं कर रहे। स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद लाइनमैन लापता

मामले में सवाल उठ रहे हैं कि अनुभवहीन कर्मचारी को इतनी खतरनाक जिम्मेदारी क्यों दी गई। घटना के बाद जिम्मेदार लाइनमैन संतोष तिवारी का फोन बंद है और वह लापता है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।

थाने में भी टालमटोल

परिजनों ने बताया कि धमधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पहले पुलिस ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया। दबाव बनाने के बाद आवेदन तो लिया गया, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

परिवार टूटा, बच्चों का भविष्य अधर में

राम वर्मा की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे (5 और 3 साल) हैं। परिवार का कहना है कि बिजली विभाग की सीधी लापरवाही ने उनके जीवन को तबाह कर दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

अस्पताल में भी लापरवाही

घटना के बाद जब घायल को जिला अस्पताल लाया गया, तो एम्बुलेंस से मरीज को उतारने तक के लिए कर्मचारी मौजूद नहीं थे। परिजनों की मदद से ही उसे स्ट्रेचर पर लाया गया। इलाज में भी लापरवाही बरती गई, जिसके चलते उसे भिलाई रेफर करना पड़ा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-negligence-of-the-electricity-department-in-the-fort-inexperienced/article-32382

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.