- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में झमाझम बारिश, 18 जिलों में अलर्ट जारी – ट्रफ लाइन और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
एमपी में झमाझम बारिश, 18 जिलों में अलर्ट जारी – ट्रफ लाइन और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।
3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में अगले 24 घंटे में अति भारी बारिश हो सकती है। यहां लगभग साढ़े 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है।
15 जिलों में यलो अलर्ट
वहीं, नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, गुना, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बारिश का कारण
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय ट्रफ लाइन और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इसी वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। अनुमान है कि अगले दो दिन तक तेज बारिश होती रहेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए