मुरैना में किसान की गोली मारकर हत्या: छत पर सोते समय सिर में दागी गईं गोलियां, परिजन सदमे में

Morena, MP

जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के तोरकुंभ गांव में गुरुवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने किसान विवेक शर्मा (46) को घर में घुसकर गोली मार दी।

 विवेक अपने मकान की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 6 बजे पत्नी जब चाय लेकर कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने विवेक को खून से लथपथ हालत में मृत पाया।

कमरे से पुलिस को तीन कारतूस मिले हैं। एक्स-रे जांच में मृतक के सिर में दो गोलियां फंसी मिली हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मां बोलीं- रात 3 बजे सुनाई दी थीं गोलियां

मृतक की मां शीला देवी ने बताया कि रात करीब तीन बजे तीन बार फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा, लेकिन कुछ नजर नहीं आया, इसलिए वापस सो गईं। सुबह बहू अनुज्ञा चाय लेकर ऊपर गईं तो विवेक का शव पलंग पर पड़ा मिला।

पुलिस जांच में कई खुलासे

थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह के अनुसार, जिस कमरे में विवेक सो रहे थे, वहां दो दरवाजे हैं और पास की छतों से कोई भी आसानी से अंदर आ सकता है। मौके से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि विवेक को कितनी गोलियां मारी गईं।

परिवार का बुरा हाल

घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। विवेक की पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद उन्होंने अपनी साली अनुज्ञा से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं—11 वर्षीय बेटा राजा और 7 साल की बेटी दीक्षा। परिवार और रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हैं।

विवेक खेती से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके बड़े भाई कुलदीप शर्मा पोरसा तहसील में स्टाम्प वेंडर हैं, जबकि पिता रामदत्त शर्मा भी न्यायालय परिसर में स्टाम्प वेंडर रह चुके हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में किसान की गोली मारकर हत्या: छत पर सोते समय सिर में दागी गईं गोलियां, परिजन सदमे में

Morena, MP

 विवेक अपने मकान की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 6 बजे पत्नी जब चाय लेकर कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने विवेक को खून से लथपथ हालत में मृत पाया।

कमरे से पुलिस को तीन कारतूस मिले हैं। एक्स-रे जांच में मृतक के सिर में दो गोलियां फंसी मिली हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मां बोलीं- रात 3 बजे सुनाई दी थीं गोलियां

मृतक की मां शीला देवी ने बताया कि रात करीब तीन बजे तीन बार फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा, लेकिन कुछ नजर नहीं आया, इसलिए वापस सो गईं। सुबह बहू अनुज्ञा चाय लेकर ऊपर गईं तो विवेक का शव पलंग पर पड़ा मिला।

पुलिस जांच में कई खुलासे

थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह के अनुसार, जिस कमरे में विवेक सो रहे थे, वहां दो दरवाजे हैं और पास की छतों से कोई भी आसानी से अंदर आ सकता है। मौके से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि विवेक को कितनी गोलियां मारी गईं।

परिवार का बुरा हाल

घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। विवेक की पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद उन्होंने अपनी साली अनुज्ञा से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं—11 वर्षीय बेटा राजा और 7 साल की बेटी दीक्षा। परिवार और रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हैं।

विवेक खेती से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके बड़े भाई कुलदीप शर्मा पोरसा तहसील में स्टाम्प वेंडर हैं, जबकि पिता रामदत्त शर्मा भी न्यायालय परिसर में स्टाम्प वेंडर रह चुके हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-morena-a-farmer-was-shot-dead-and-shot-in/article-32388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.