भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन आज, शाह नहीं होंगे शामिल; बीएल संतोष देंगे अंतिम सत्र का संदेश

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो रहा है। सरगुजा के मैनपाट में आयोजित इस शिविर के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।

 समापन सत्र को अब भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष संबोधित करेंगे।

सांस्कृतिक रंग में रंगा शिविर, मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री

प्रशिक्षण शिविर का माहौल उस समय और जीवंत हो गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गले में मांदर डालकर पारंपरिक नृत्य किया। उनके साथ अन्य मंत्री और विधायक भी झूमते नजर आए। यह दृश्य भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सांस्कृतिक समरसता और उत्साह का प्रतीक बन गया।

भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भव्य अनावरण

9 जुलाई की सुबह मुख्यमंत्री साय ने तिब्बती सहकारी समिति परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बौद्ध पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 30 लाख रुपए की घोषणा भी की, जिसमें 10 लाख सीसी रोड के लिए और 20 लाख पुराने मंदिर में शेड निर्माण हेतु स्वीकृत किए गए।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में समापन

शिविर के समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठक वी सतीष, और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जैसे दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के सभी महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपाट में जुटे हैं।

शिविर के बहाने पर्यटन पर भी केंद्रित सरकार

सीएम साय ने मैनपाट को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र को बौद्ध और प्राकृतिक पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है।

सीएम और गृहमंत्री 3 बजे होंगे रायपुर रवाना

शिविर के समापन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा दोपहर 3:15 बजे विशेष विमान से रायपुर रवाना होंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविर का आधिकारिक समापन हो जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन आज, शाह नहीं होंगे शामिल; बीएल संतोष देंगे अंतिम सत्र का संदेश

Raipur, CG

 समापन सत्र को अब भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष संबोधित करेंगे।

सांस्कृतिक रंग में रंगा शिविर, मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री

प्रशिक्षण शिविर का माहौल उस समय और जीवंत हो गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गले में मांदर डालकर पारंपरिक नृत्य किया। उनके साथ अन्य मंत्री और विधायक भी झूमते नजर आए। यह दृश्य भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सांस्कृतिक समरसता और उत्साह का प्रतीक बन गया।

भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भव्य अनावरण

9 जुलाई की सुबह मुख्यमंत्री साय ने तिब्बती सहकारी समिति परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बौद्ध पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 30 लाख रुपए की घोषणा भी की, जिसमें 10 लाख सीसी रोड के लिए और 20 लाख पुराने मंदिर में शेड निर्माण हेतु स्वीकृत किए गए।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में समापन

शिविर के समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठक वी सतीष, और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जैसे दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के सभी महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपाट में जुटे हैं।

शिविर के बहाने पर्यटन पर भी केंद्रित सरकार

सीएम साय ने मैनपाट को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र को बौद्ध और प्राकृतिक पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है।

सीएम और गृहमंत्री 3 बजे होंगे रायपुर रवाना

शिविर के समापन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा दोपहर 3:15 बजे विशेष विमान से रायपुर रवाना होंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविर का आधिकारिक समापन हो जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjp-training-camp-will-not-be-concluded-today-shah-will/article-27010

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.