छत्तीसगढ़ में युवाओं के भविष्य को नई दिशा: चार अहम एमओयू से बढ़ेगा कौशल विकास और रोजगार

Raipur, cg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजधानी में कौशल विकास और रोजगार पर केंद्रित राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए चार महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिनका उद्देश्य राज्य में स्वरोजगार और उद्योगों के लिए कुशल जनशक्ति तैयार करना है।

 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में यह कदम निर्णायक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं की रुचि और क्षमताओं के अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चार अहम एमओयू, जिनसे बदलेंगी तस्वीरें

  1. नन्दी फाउंडेशन और राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के बीच समझौता: इसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को आधुनिक कौशल से प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार योग्य बनाना है।

  2. महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ समझौता: दंतेवाड़ा, बलरामपुर और कोंडागांव के लाइवलीहुड कॉलेजों में ट्रैक्टर मैकेनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा।

  3. नैसकॉम और उच्च शिक्षा विभाग का एमओयू: यह कॉलेज छात्रों को नई तकनीकों से लैस कर उन्हें ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब प्रोवाइडर’ के रूप में तैयार करेगा।

  4. नन्दी फाउंडेशन और उच्च शिक्षा विभाग के बीच दूसरा समझौता: इसका उद्देश्य कॉलेज छात्रों को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

राज्य सरकार की योजनाएं और प्रयास

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार कौशल विकास को वर्ष 2013 से ही प्राथमिकता दे रही है। लाइवलीहुड कॉलेज, आईटीआई और महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना इसका प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और मैकेनिक जैसे क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की भारी मांग है, जिसे अब पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी योजनाओं की जानकारी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर और सरगुजा के युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना है। वहीं महिलाओं के लिए स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

नीति आयोग ने की पहल की सराहना

नीति आयोग की निदेशक डॉ. सोनिया पंत ने राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की और आदिवासी समुदाय के लिए वन-आधारित आजीविका कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

अब तक 4.83 लाख युवाओं को मिल चुका प्रशिक्षण

राज्य कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4.83 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 2.66 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में युवाओं के भविष्य को नई दिशा: चार अहम एमओयू से बढ़ेगा कौशल विकास और रोजगार

Raipur, cg

 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में यह कदम निर्णायक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं की रुचि और क्षमताओं के अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चार अहम एमओयू, जिनसे बदलेंगी तस्वीरें

  1. नन्दी फाउंडेशन और राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के बीच समझौता: इसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को आधुनिक कौशल से प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार योग्य बनाना है।

  2. महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ समझौता: दंतेवाड़ा, बलरामपुर और कोंडागांव के लाइवलीहुड कॉलेजों में ट्रैक्टर मैकेनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा।

  3. नैसकॉम और उच्च शिक्षा विभाग का एमओयू: यह कॉलेज छात्रों को नई तकनीकों से लैस कर उन्हें ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब प्रोवाइडर’ के रूप में तैयार करेगा।

  4. नन्दी फाउंडेशन और उच्च शिक्षा विभाग के बीच दूसरा समझौता: इसका उद्देश्य कॉलेज छात्रों को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

राज्य सरकार की योजनाएं और प्रयास

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार कौशल विकास को वर्ष 2013 से ही प्राथमिकता दे रही है। लाइवलीहुड कॉलेज, आईटीआई और महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना इसका प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और मैकेनिक जैसे क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की भारी मांग है, जिसे अब पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी योजनाओं की जानकारी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर और सरगुजा के युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना है। वहीं महिलाओं के लिए स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

नीति आयोग ने की पहल की सराहना

नीति आयोग की निदेशक डॉ. सोनिया पंत ने राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की और आदिवासी समुदाय के लिए वन-आधारित आजीविका कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

अब तक 4.83 लाख युवाओं को मिल चुका प्रशिक्षण

राज्य कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4.83 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 2.66 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-new-direction-of-youth-in-chhattisgarh-will-increase-skill/article-19387

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.