पिता बना हैवान: धार में पारिवारिक विवाद के चलते दो मासूम बेटों की हत्या, पत्नी ने भागकर बचाई जान

Dhar

डही थाना क्षेत्र के डिगवी गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 3 और 4 साल के मासूम बेटों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

 घटना गुरुवार रात ग्राम डिगवी के भंवरपुरा मोहल्ले की है, जहां आरोपी सिकदार ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद उस पर गला दबाकर हमला करने की कोशिश की। पत्नी किसी तरह अपने बड़े बेटे को लेकर भागने में सफल रही, लेकिन उसके दो छोटे बेटे घर पर ही छूट गए। जब वह शुक्रवार सुबह वापस लौटी, तो आंगन में दोनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े मिले। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पटेल ने पुलिस को सूचित किया। डही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ ही घंटों में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि आरोपी ने अपने तीन और चार साल के बेटों की हत्या घरेलू विवाद के चलते की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी में तीखा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला घर से बाहर चली गई और लौटने पर यह भयावह दृश्य देखने को मिला। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

यह हृदय विदारक वारदात न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी चेतावनी है कि घरेलू कलह कितनी भयावह स्थिति में तब्दील हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

पिता बना हैवान: धार में पारिवारिक विवाद के चलते दो मासूम बेटों की हत्या, पत्नी ने भागकर बचाई जान

Dhar

 घटना गुरुवार रात ग्राम डिगवी के भंवरपुरा मोहल्ले की है, जहां आरोपी सिकदार ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद उस पर गला दबाकर हमला करने की कोशिश की। पत्नी किसी तरह अपने बड़े बेटे को लेकर भागने में सफल रही, लेकिन उसके दो छोटे बेटे घर पर ही छूट गए। जब वह शुक्रवार सुबह वापस लौटी, तो आंगन में दोनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े मिले। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पटेल ने पुलिस को सूचित किया। डही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ ही घंटों में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि आरोपी ने अपने तीन और चार साल के बेटों की हत्या घरेलू विवाद के चलते की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी में तीखा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला घर से बाहर चली गई और लौटने पर यह भयावह दृश्य देखने को मिला। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

यह हृदय विदारक वारदात न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी चेतावनी है कि घरेलू कलह कितनी भयावह स्थिति में तब्दील हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/father-became-havan-dhar-and-killed-two-innocent-sons-due/article-19393

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.