शिवपुरी में निर्माणाधीन मॉल की छत ढही, चार मजदूर घायल; मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जांच शुरू

Shivpuri

शहर के ठकुरपुरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब थीम रोड पर स्थित निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य व्यवसायी महेंद्र गोयल के अधीन हो रहा था। शुक्रवार को मॉल की तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत का सहारा देने वाले पाइप स्लिप हो गए और छत का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

घायलों की पहचान सब सिंह कृष्ण पटेलिया (42) निवासी मुड़ेरी बदरवास, राकेश पटेलिया निवासी नगदा गुना, कोक सिंह रूप सिंह पटेलिया निवासी आगरा बदरवास और पप्पू पटेलिया के रूप में हुई है। चारों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है।

निर्माण स्थल पर ठेकेदार दीपक गुप्ता ने बताया कि निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। लकड़ी की जगह मजबूत लोहे के पाइप लगाए गए थे, लेकिन तकनीकी खामी या अचानक दबाव के कारण पाइप स्लिप हो गए जिससे छत गिर गई।

कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और घटनास्थल का मुआयना किया गया है। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। निर्माण में लापरवाही बरती गई या नहीं, इस संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से भी टीम के मौके पर पहुंचने की संभावना है। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में भी निर्माण सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में निर्माणाधीन मॉल की छत ढही, चार मजदूर घायल; मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जांच शुरू

Shivpuri

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य व्यवसायी महेंद्र गोयल के अधीन हो रहा था। शुक्रवार को मॉल की तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत का सहारा देने वाले पाइप स्लिप हो गए और छत का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

घायलों की पहचान सब सिंह कृष्ण पटेलिया (42) निवासी मुड़ेरी बदरवास, राकेश पटेलिया निवासी नगदा गुना, कोक सिंह रूप सिंह पटेलिया निवासी आगरा बदरवास और पप्पू पटेलिया के रूप में हुई है। चारों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है।

निर्माण स्थल पर ठेकेदार दीपक गुप्ता ने बताया कि निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। लकड़ी की जगह मजबूत लोहे के पाइप लगाए गए थे, लेकिन तकनीकी खामी या अचानक दबाव के कारण पाइप स्लिप हो गए जिससे छत गिर गई।

कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और घटनास्थल का मुआयना किया गया है। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। निर्माण में लापरवाही बरती गई या नहीं, इस संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से भी टीम के मौके पर पहुंचने की संभावना है। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में भी निर्माण सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/recruitment-investigation-started-in-four-laborers-injured-medical-college-under/article-19379

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.