ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय एकात्मक पर्व का समापन: शंकराचार्य की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Khandwa

आदि गुरु शंकराचार्य की 2,534वीं जयंती के उपलक्ष्य में ओंकारेश्वर में आयोजित पांच दिवसीय “एकात्मक पर्व” का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य शंकराचार्य की एकात्म विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना रहा।

 समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने एकात्मता की जो कल्पना की थी, वह आज शासन की नीति और कार्यशैली का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने ऐलान किया कि अब हर वर्ष एकात्मधाम में विशेष आयोजन किया जाएगा और 1 दिसंबर को गीता जयंती को राज्य स्तर पर पर्व के रूप में मनाया जाएगा।

शंकराचार्य के बिना हिन्दू धर्म अधूरा होता: अवधेशानंद गिरि

समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने शंकराचार्य को “समग्रता के प्रतीक” बताते हुए कहा, “यदि शंकराचार्य नहीं होते, तो शायद हम हिंदू भी न होते। उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैदिक, भक्ति और वेदान्त के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया।” उन्होंने एकात्मधाम को भारत की संस्कृति, दर्शन और मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का केंद्र बताया।

स्वामी जी ने कहा, “गाय के बिना गति नहीं और गीता के बिना मति नहीं। सरकार को चाहिए कि गीता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाए ताकि समाज दिशा और विवेक दोनों पा सके।”

एकात्मधाम बनेगा शंकराचार्य विचारधारा का केंद्र

आचार्य शंकर संस्कृति न्यास द्वारा विकसित किए जा रहे एकात्मधाम की व्यापक रूपरेखा पर भी आयोजन में प्रकाश डाला गया। तिरुपति से आए विद्वान कुटुंब शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन को फैलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।

500 युवाओं ने लिया दीक्षा, करेंगे विचारों का प्रसार

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दीक्षा समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों – दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, आंध्रप्रदेश आदि – से आए लगभग 500 युवाओं ने भाग लिया। विदितात्मानंद सरस्वती जी ने उन्हें शंकराचार्य के विचारों को अपनाकर सेवा, परोपकार और आत्मिक एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल समेत अनेक विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

एकात्मक पर्व का यह आयोजन ओंकारेश्वर को धार्मिक, सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय एकात्मक पर्व का समापन: शंकराचार्य की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Khandwa

 समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने एकात्मता की जो कल्पना की थी, वह आज शासन की नीति और कार्यशैली का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने ऐलान किया कि अब हर वर्ष एकात्मधाम में विशेष आयोजन किया जाएगा और 1 दिसंबर को गीता जयंती को राज्य स्तर पर पर्व के रूप में मनाया जाएगा।

शंकराचार्य के बिना हिन्दू धर्म अधूरा होता: अवधेशानंद गिरि

समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने शंकराचार्य को “समग्रता के प्रतीक” बताते हुए कहा, “यदि शंकराचार्य नहीं होते, तो शायद हम हिंदू भी न होते। उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैदिक, भक्ति और वेदान्त के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया।” उन्होंने एकात्मधाम को भारत की संस्कृति, दर्शन और मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का केंद्र बताया।

स्वामी जी ने कहा, “गाय के बिना गति नहीं और गीता के बिना मति नहीं। सरकार को चाहिए कि गीता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाए ताकि समाज दिशा और विवेक दोनों पा सके।”

एकात्मधाम बनेगा शंकराचार्य विचारधारा का केंद्र

आचार्य शंकर संस्कृति न्यास द्वारा विकसित किए जा रहे एकात्मधाम की व्यापक रूपरेखा पर भी आयोजन में प्रकाश डाला गया। तिरुपति से आए विद्वान कुटुंब शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन को फैलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।

500 युवाओं ने लिया दीक्षा, करेंगे विचारों का प्रसार

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दीक्षा समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों – दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, आंध्रप्रदेश आदि – से आए लगभग 500 युवाओं ने भाग लिया। विदितात्मानंद सरस्वती जी ने उन्हें शंकराचार्य के विचारों को अपनाकर सेवा, परोपकार और आत्मिक एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल समेत अनेक विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

एकात्मक पर्व का यह आयोजन ओंकारेश्वर को धार्मिक, सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspected-death-of-student-in-hostel-family-members-protested-in/article-19375

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.