बंगाल सरकार के नए मंदिर 'जगन्नाथ धाम' पर विवाद: ओडिशा के पुरी के लोग बोले- ममता बनर्जी माफी मांगें

Jagran Desk

पश्चिम बंगाल के दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर के नाम को लेकर ओडिशा में विवाद बढ़ गया है। ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के पंडितों, सेवकों और विद्वानों ने इस मंदिर का नाम 'जगन्नाथ धाम' रखने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह नाम केवल पुरी के मंदिर के लिए उपयुक्त है, और इसे किसी अन्य मंदिर को देना हिंदू मान्यताओं और परंपराओं के खिलाफ है।

ममता बनर्जी ने 30 अप्रैल को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा में इस मंदिर का उद्घाटन किया था। पूजा अर्चना के बाद, उन्होंने इसे 'जगन्नाथ धाम' नाम दिया, जिस पर ओडिशा के लोगों ने विरोध किया है। ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने इस मुद्दे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल सरकार से बात करने का आग्रह किया है। उन्होंने ममता बनर्जी से माफी मांगने की भी अपील की है।

पटनायक ने ओडिशा के कानून मंत्री को भी पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने 'ब्रह्मा' शब्द और 'जगन्नाथ धाम' नाम के उपयोग पर स्पष्टता की मांग की है। इसके अलावा, पुरी मंदिर के कुछ सेवकों ने आरोप लगाया है कि दीघा मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पत्थर की मूर्ति में ब्रह्मा को स्थापित किया गया है, जो परंपराओं के खिलाफ है।

पटनायक ने कहा, "मैं ममता बनर्जी से अनुरोध करता हूं कि वह भगवान जगन्नाथ के लाखों भक्तों से माफी मांगें, क्योंकि दीघा का मंदिर 'धाम' के रूप में पेश किया जाना सनातन धर्म की मान्यताओं के खिलाफ है।"

इस विवाद को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य माधब महापात्र ने कहा, "यह एक झूठा दावा है, और यह पूरी तरह से सनातन धर्म के खिलाफ एक साजिश प्रतीत हो रही है।" वहीं, वरिष्ठ सेवक रामचंद्र दास महापात्र ने कहा, "आदि शंकराचार्य ने पुरी पीठ को 'धाम' का दर्जा दिया था, दीघा धाम कैसे बन सकता है?"

विवाद के बीच, श्री जगन्नाथ सेना के संयोजक प्रियदर्शन पटनायक ने भी ममता बनर्जी से अपील की कि वह बंगाल के लोगों को गुमराह न करें, क्योंकि बंगाल के लोग सत्य से पूरी तरह वाकिफ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

बंगाल सरकार के नए मंदिर 'जगन्नाथ धाम' पर विवाद: ओडिशा के पुरी के लोग बोले- ममता बनर्जी माफी मांगें

Jagran Desk

ममता बनर्जी ने 30 अप्रैल को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा में इस मंदिर का उद्घाटन किया था। पूजा अर्चना के बाद, उन्होंने इसे 'जगन्नाथ धाम' नाम दिया, जिस पर ओडिशा के लोगों ने विरोध किया है। ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने इस मुद्दे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल सरकार से बात करने का आग्रह किया है। उन्होंने ममता बनर्जी से माफी मांगने की भी अपील की है।

पटनायक ने ओडिशा के कानून मंत्री को भी पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने 'ब्रह्मा' शब्द और 'जगन्नाथ धाम' नाम के उपयोग पर स्पष्टता की मांग की है। इसके अलावा, पुरी मंदिर के कुछ सेवकों ने आरोप लगाया है कि दीघा मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पत्थर की मूर्ति में ब्रह्मा को स्थापित किया गया है, जो परंपराओं के खिलाफ है।

पटनायक ने कहा, "मैं ममता बनर्जी से अनुरोध करता हूं कि वह भगवान जगन्नाथ के लाखों भक्तों से माफी मांगें, क्योंकि दीघा का मंदिर 'धाम' के रूप में पेश किया जाना सनातन धर्म की मान्यताओं के खिलाफ है।"

इस विवाद को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य माधब महापात्र ने कहा, "यह एक झूठा दावा है, और यह पूरी तरह से सनातन धर्म के खिलाफ एक साजिश प्रतीत हो रही है।" वहीं, वरिष्ठ सेवक रामचंद्र दास महापात्र ने कहा, "आदि शंकराचार्य ने पुरी पीठ को 'धाम' का दर्जा दिया था, दीघा धाम कैसे बन सकता है?"

विवाद के बीच, श्री जगन्नाथ सेना के संयोजक प्रियदर्शन पटनायक ने भी ममता बनर्जी से अपील की कि वह बंगाल के लोगों को गुमराह न करें, क्योंकि बंगाल के लोग सत्य से पूरी तरह वाकिफ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/controversy-over-the-new-temple-of-bengal-government-jagannath-dham/article-19369

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.