इंस्टाग्राम पर नाम बदला, फिर किया दुष्कर्म: सागर में 'गोलू' निकला फरहान, धर्मांतरण का दबाव भी बनाया

Sagar

शहर में लव जिहाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें मुस्लिम युवक ने अपना धर्म और नाम छिपाकर एक युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी फरहान मकरानी और उसके सहयोगी रोहित कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई साजिश

22 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से पन्ना जिले की रहने वाली है और सागर में पढ़ाई कर रही है। मार्च 2024 में गोपालगंज क्षेत्र में रहने के दौरान इंस्टाग्राम पर 'नमन' नाम की आईडी से उसे मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले युवक ने खुद को “गोलू” और मकरोनिया निवासी बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग बढ़ी और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ।

हिंदू बनकर रचाया विश्वास का नाटक

युवक हर बार खुद को हिंदू बताता और माथे पर तिलक लगाकर मंदिरों में घुमाने ले जाता। मई-जून 2024 में उसने पीड़िता को नया कमरा दिलवाया और उसे शादी का वादा करते हुए विश्वास में लिया।

बर्थडे पर दुष्कर्म, फिर धमकियों का सिलसिला

18 जुलाई को बर्थडे मनाने के बहाने आरोपी युवती के कमरे पर आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कई बार जबरन संबंध बनाता रहा और बदनाम करने की धमकियां देता रहा।

असली नाम और धर्म की पोल खुली

अक्टूबर 2024 में पीड़िता को सच्चाई का पता चला कि युवक का असली नाम फरहान मकरानी है और वह सदर कैंट क्षेत्र का निवासी है। सच्चाई उजागर होते ही युवती ने उससे दूरी बना ली, लेकिन फरहान ने पीछा नहीं छोड़ा। 7 दिसंबर की रात वह फिर कमरे में घुसा और जबरन संबंध बनाते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

शनि मंदिर के पास धमकी, फिर FIR दर्ज

30 अप्रैल को शनि मंदिर दर्शन के दौरान आरोपी फरहान और उसका साथी रोहित फिर से युवती से मिले और धर्म परिवर्तन को लेकर धमकियां दीं। “धर्म नहीं बदला तो जान से मार देंगे” जैसी बातों से डरी युवती वहां से भागकर सीधे महिला थाने पहुंची।

कानूनी कार्रवाई जारी

महिला थाना पुलिस ने फरहान मकरानी और उसके साथी रोहित कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

इंस्टाग्राम पर नाम बदला, फिर किया दुष्कर्म: सागर में 'गोलू' निकला फरहान, धर्मांतरण का दबाव भी बनाया

Sagar

इंस्टाग्राम से शुरू हुई साजिश

22 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से पन्ना जिले की रहने वाली है और सागर में पढ़ाई कर रही है। मार्च 2024 में गोपालगंज क्षेत्र में रहने के दौरान इंस्टाग्राम पर 'नमन' नाम की आईडी से उसे मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले युवक ने खुद को “गोलू” और मकरोनिया निवासी बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग बढ़ी और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ।

हिंदू बनकर रचाया विश्वास का नाटक

युवक हर बार खुद को हिंदू बताता और माथे पर तिलक लगाकर मंदिरों में घुमाने ले जाता। मई-जून 2024 में उसने पीड़िता को नया कमरा दिलवाया और उसे शादी का वादा करते हुए विश्वास में लिया।

बर्थडे पर दुष्कर्म, फिर धमकियों का सिलसिला

18 जुलाई को बर्थडे मनाने के बहाने आरोपी युवती के कमरे पर आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कई बार जबरन संबंध बनाता रहा और बदनाम करने की धमकियां देता रहा।

असली नाम और धर्म की पोल खुली

अक्टूबर 2024 में पीड़िता को सच्चाई का पता चला कि युवक का असली नाम फरहान मकरानी है और वह सदर कैंट क्षेत्र का निवासी है। सच्चाई उजागर होते ही युवती ने उससे दूरी बना ली, लेकिन फरहान ने पीछा नहीं छोड़ा। 7 दिसंबर की रात वह फिर कमरे में घुसा और जबरन संबंध बनाते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

शनि मंदिर के पास धमकी, फिर FIR दर्ज

30 अप्रैल को शनि मंदिर दर्शन के दौरान आरोपी फरहान और उसका साथी रोहित फिर से युवती से मिले और धर्म परिवर्तन को लेकर धमकियां दीं। “धर्म नहीं बदला तो जान से मार देंगे” जैसी बातों से डरी युवती वहां से भागकर सीधे महिला थाने पहुंची।

कानूनी कार्रवाई जारी

महिला थाना पुलिस ने फरहान मकरानी और उसके साथी रोहित कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/name-changed-on-instagram-and-then-raped-golu-in-sagar/article-19385

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.