छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपडेट: सीएम साय की दिल्ली यात्रा का तीसरा दिन, OPS सेवा समाप्त, लोरमी में न्यायालय भवन का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। यह बैठक संसद भवन में संभावित है, जहां राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आज से OPS सेवा बंद, NPS और UPS ही विकल्प

प्रदेश में 1 अगस्त 2025 से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बंद कर दिया गया है। अब राज्य की नई सरकारी भर्तियों में कर्मचारियों को केवल नवीन पेंशन योजना (NPS) या एकीकृत पेंशन योजना (UPS) का विकल्प मिलेगा। राज्य सरकार की 24 जनवरी 2025 की अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय लागू हो गया है।

उपमुख्यमंत्री साव का लोरमी दौरा, न्यायालय भवन का लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी दौरे पर रहेंगे। वे सुबह बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर में लोरमी पहुंचेंगे, जहां वे शासकीय कॉलेज में वृक्षारोपण, गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर और नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शिवघाट में मंदिर दर्शन और वृक्षारोपण कर शाम को रायपुर लौटेंगे।

मौसम अपडेट: बादलों की चादर, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश लाने वाला सिस्टम कमजोर पड़ चुका है, लेकिन कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान, मुख्यमंत्री करेंगे भोज

भाजपा सदस्यता अभियान में 1,000 से 20,000 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को शनिवार को मुख्यमंत्री साय सम्मानित करेंगे। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगा, जिसमें प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के साथ भोज का भी अवसर मिलेगा। संगठन ने प्रदेश में 60 लाख सदस्यों का रिकॉर्ड बनाकर यह ऐतिहासिक अभियान पूरा किया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपडेट: सीएम साय की दिल्ली यात्रा का तीसरा दिन, OPS सेवा समाप्त, लोरमी में न्यायालय भवन का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। यह बैठक संसद भवन में संभावित है, जहां राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आज से OPS सेवा बंद, NPS और UPS ही विकल्प

प्रदेश में 1 अगस्त 2025 से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बंद कर दिया गया है। अब राज्य की नई सरकारी भर्तियों में कर्मचारियों को केवल नवीन पेंशन योजना (NPS) या एकीकृत पेंशन योजना (UPS) का विकल्प मिलेगा। राज्य सरकार की 24 जनवरी 2025 की अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय लागू हो गया है।

उपमुख्यमंत्री साव का लोरमी दौरा, न्यायालय भवन का लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी दौरे पर रहेंगे। वे सुबह बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर में लोरमी पहुंचेंगे, जहां वे शासकीय कॉलेज में वृक्षारोपण, गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर और नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शिवघाट में मंदिर दर्शन और वृक्षारोपण कर शाम को रायपुर लौटेंगे।

मौसम अपडेट: बादलों की चादर, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश लाने वाला सिस्टम कमजोर पड़ चुका है, लेकिन कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान, मुख्यमंत्री करेंगे भोज

भाजपा सदस्यता अभियान में 1,000 से 20,000 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को शनिवार को मुख्यमंत्री साय सम्मानित करेंगे। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगा, जिसमें प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के साथ भोज का भी अवसर मिलेगा। संगठन ने प्रदेश में 60 लाख सदस्यों का रिकॉर्ड बनाकर यह ऐतिहासिक अभियान पूरा किया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-news-update-cm-sais-third-day-of-delhi-visit/article-29448

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.