चेतावनी के सख्त लहजे में बोले सीएम विष्णुदेव साय – “काम करो या सस्पेंड होने को तैयार रहो”

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

On

छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण में रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में अचानक पहुंचकर चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। जब ग्रामीणों ने पेयजल संकट की शिकायत की, तो सीएम साय का तेवर बदल गया।

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर भड़कते हुए मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से जल जीवन मिशन से जुड़े पीएचई के सब इंजीनियर को सख्त लहजे में फटकार लगाई। उन्होंने कहा—
"सरकारी कामकाज मजाक नहीं है, या तो ईमानदारी से काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो... गेट आउट!"
मुख्यमंत्री के इस स्पष्ट और दृढ़ रुख को देखकर वहां मौजूद अधिकारी सकते में गए और लोगों ने ताली बजाकर समर्थन जताया।

चुपचाप पहुंचे सीएम, चौपाल में लिए फीडबैक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से चुकतीपानी गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांववासियों से सीधा संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, जिसे लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सीएम साय ने समस्या का तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने गांव के लिए दो नई घोषणाएं भी कीं:

मुख्यमंत्री की घोषणाएं –

  1. मिडिल स्कूल भवन की मरम्मत कराई जाएगी।

  2. मिडिल स्कूल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा।

31 मई तक चलेंगे आकस्मिक दौरे

सुशासन तिहार’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री 5 मई से 31 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों में बिना पूर्व सूचना के दौरे कर रहे हैं। इस अभियान के तहत सीएम कहीं भी अचानक पहुंच सकते हैं और लोगों से सीधा संवाद कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

इन दौरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को परखना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

चेतावनी के सख्त लहजे में बोले सीएम विष्णुदेव साय – “काम करो या सस्पेंड होने को तैयार रहो”

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर भड़कते हुए मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से जल जीवन मिशन से जुड़े पीएचई के सब इंजीनियर को सख्त लहजे में फटकार लगाई। उन्होंने कहा—
"सरकारी कामकाज मजाक नहीं है, या तो ईमानदारी से काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो... गेट आउट!"
मुख्यमंत्री के इस स्पष्ट और दृढ़ रुख को देखकर वहां मौजूद अधिकारी सकते में गए और लोगों ने ताली बजाकर समर्थन जताया।

चुपचाप पहुंचे सीएम, चौपाल में लिए फीडबैक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से चुकतीपानी गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांववासियों से सीधा संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, जिसे लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सीएम साय ने समस्या का तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने गांव के लिए दो नई घोषणाएं भी कीं:

मुख्यमंत्री की घोषणाएं –

  1. मिडिल स्कूल भवन की मरम्मत कराई जाएगी।

  2. मिडिल स्कूल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा।

31 मई तक चलेंगे आकस्मिक दौरे

सुशासन तिहार’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री 5 मई से 31 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों में बिना पूर्व सूचना के दौरे कर रहे हैं। इस अभियान के तहत सीएम कहीं भी अचानक पहुंच सकते हैं और लोगों से सीधा संवाद कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

इन दौरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को परखना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sai-said-in-a-strict-tone-of-warning/article-21473

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.