रायगढ़ में बंद घर से उठी दुर्गंध ने खोला सनसनीखेज राज, रिटायर्ड शिक्षक दंपती मृत पाए गए

Raigarh, CG

On

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

कसेर पारा मोहल्ले में एक घर से लगातार रही तेज दुर्गंध के चलते पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई, तो जो दृश्य सामने था उसने सभी को स्तब्ध कर दिया — घर के अंदर रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी के शव पड़े हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गोपाललाल नगायच और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। गोपाललाल नगायच एक सेवानिवृत्त शिक्षक थे और इस मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। कुछ दिनों से उनके घर से बदबू रही थी, जिससे आसपास के लोगों को आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर का मुख्य दरवाजा खोला, तो ड्राइंग रूम में गोपाललाल नगायच का शव मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव अंदर के कमरे में पड़ा हुआ था। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्थानीय निवासी कौशलेंश मिश्रा के अनुसार, गोपाललाल नगायच उनके पड़ोसी थे। उन्होंने बताया कि दंपती का एक बेटा कोलकाता में नौकरी करता है जबकि दोनों बेटियां रायगढ़ और रायपुर में रहती हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे रायगढ़ पहुंच रहे हैं।

चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घर में जबरन घुसपैठ या संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

रायगढ़ में बंद घर से उठी दुर्गंध ने खोला सनसनीखेज राज, रिटायर्ड शिक्षक दंपती मृत पाए गए

Raigarh, CG

कसेर पारा मोहल्ले में एक घर से लगातार रही तेज दुर्गंध के चलते पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई, तो जो दृश्य सामने था उसने सभी को स्तब्ध कर दिया — घर के अंदर रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी के शव पड़े हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गोपाललाल नगायच और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। गोपाललाल नगायच एक सेवानिवृत्त शिक्षक थे और इस मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। कुछ दिनों से उनके घर से बदबू रही थी, जिससे आसपास के लोगों को आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर का मुख्य दरवाजा खोला, तो ड्राइंग रूम में गोपाललाल नगायच का शव मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव अंदर के कमरे में पड़ा हुआ था। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्थानीय निवासी कौशलेंश मिश्रा के अनुसार, गोपाललाल नगायच उनके पड़ोसी थे। उन्होंने बताया कि दंपती का एक बेटा कोलकाता में नौकरी करता है जबकि दोनों बेटियां रायगढ़ और रायपुर में रहती हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे रायगढ़ पहुंच रहे हैं।

चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घर में जबरन घुसपैठ या संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fodder-raised-from-a-closed-house-in-raigad-opened-sensational/article-21483

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.