लिफ्ट दुर्घटना में कारोबारी की मौत, पहली बार कोर्ट ने 59 लाख का मुआवज़ा देने का दिया आदेश

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में बहुमंज़िला इमारत में लगी लिफ्ट की तकनीकी खामी और लापरवाही के चलते एक कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सुनवाई के बाद भोपाल जिला अदालत ने कोन लिफ्ट्स के प्रोपराइटर सौरभ श्रीवास्तव को दोषी मानते हुए मृतक के परिजनों को ₹59,08,732 की क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश दिया है।

क्या है मामला?

मामला वर्ष 2018 का है जब भवानी हाउसिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. द्वारा नरेला शंकरी स्थित 'भवानी शंकर अवोड' नामक बहुमंज़िला भवन में कोन लिफ्ट्स से लिफ्ट लगाने का अनुबंध किया गया था। अनुबंध में साफ शर्तें थीं कि लिफ्ट उच्च गुणवत्ता की होगी और एक साल तक मुफ्त मेंटेनेंस मिलेगा।

4 जून 2018 को कंपनी के निदेशक सुभाषचंद्र राजपूत जब पांचवीं मंज़िल से लिफ्ट में उतरने के लिए बटन दबाया, तो लिफ्ट के बिना पहुंचे ही उसका दरवाज़ा खुल गया, जिससे वे लिफ्ट की जगह खाली शाफ्ट में गिर गए। गंभीर रूप से घायल सुभाषचंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

कोर्ट ने माना लापरवाही 

वादी पक्ष ने अदालत में बताया कि लिफ्ट लगाने वाली कंपनी ने सुरक्षा नियमों की घोर उपेक्षा की। तो लिफ्ट का रखरखाव सही से किया गया, ही उसके संचालन के लिए कोई वैध विद्युत लाइसेंस लिया गया। अदालत ने माना कि यदि कंपनी ने लिफ्ट को मानकों के अनुरूप लगाया होता, तो यह हादसा नहीं होता।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

मृतक की पत्नी सावित्री दुबे, भाई रघुनंदन सिंह राजपूत और पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत ने न्यायालय में गवाही दी कि लिफ्ट बार-बार खराब रहती थी और उसे कई बार मौखिक रूप से शिकायत की गई थी, लेकिन कंपनी ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया।

59 लाख का मुआवज़ा तय

न्यायालय ने यह स्वीकार किया कि मृतक की आय प्रति वर्ष ₹18 लाख के लगभग थी और उनके आश्रितों – पत्नी, दो बेटे और एक बेटी – को आय, प्रेम, स्नेह मानसिक क्षति का नुकसान हुआ है।

इस आधार पर कोर्ट ने कोन लिफ्ट्स को आदेश दिया कि वह—

  • 59,08,732 मुआवज़ा राशि का भुगतान करे,

  • निर्णय की तारीख से वसूली की तारीख तक 7% वार्षिक साधारण ब्याज अदा करे,

  • वादीगण को वाद व्यय और अधिवक्ता शुल्क भी अदा करे।

जज का फैसला

यह फैसला द्वितीय जिला न्यायाधीश माननीय मनोहरलाल पाटीदार जी की अदालत से 15 मई 2025 को सुनाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता दीपेश जोशी एवं अक्षय शर्मा दवारा मामले  की पेरवी की गई। जिस पर न्यायाधीश ने कहा कि "लिफ्ट की खामी और उसका समय पर निरीक्षण किया जाना गंभीर लापरवाही है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By दैनिक जागरण

लिफ्ट दुर्घटना में कारोबारी की मौत, पहली बार कोर्ट ने 59 लाख का मुआवज़ा देने का दिया आदेश

BHOPAL, MP

क्या है मामला?

मामला वर्ष 2018 का है जब भवानी हाउसिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. द्वारा नरेला शंकरी स्थित 'भवानी शंकर अवोड' नामक बहुमंज़िला भवन में कोन लिफ्ट्स से लिफ्ट लगाने का अनुबंध किया गया था। अनुबंध में साफ शर्तें थीं कि लिफ्ट उच्च गुणवत्ता की होगी और एक साल तक मुफ्त मेंटेनेंस मिलेगा।

4 जून 2018 को कंपनी के निदेशक सुभाषचंद्र राजपूत जब पांचवीं मंज़िल से लिफ्ट में उतरने के लिए बटन दबाया, तो लिफ्ट के बिना पहुंचे ही उसका दरवाज़ा खुल गया, जिससे वे लिफ्ट की जगह खाली शाफ्ट में गिर गए। गंभीर रूप से घायल सुभाषचंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

कोर्ट ने माना लापरवाही 

वादी पक्ष ने अदालत में बताया कि लिफ्ट लगाने वाली कंपनी ने सुरक्षा नियमों की घोर उपेक्षा की। तो लिफ्ट का रखरखाव सही से किया गया, ही उसके संचालन के लिए कोई वैध विद्युत लाइसेंस लिया गया। अदालत ने माना कि यदि कंपनी ने लिफ्ट को मानकों के अनुरूप लगाया होता, तो यह हादसा नहीं होता।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

मृतक की पत्नी सावित्री दुबे, भाई रघुनंदन सिंह राजपूत और पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत ने न्यायालय में गवाही दी कि लिफ्ट बार-बार खराब रहती थी और उसे कई बार मौखिक रूप से शिकायत की गई थी, लेकिन कंपनी ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया।

59 लाख का मुआवज़ा तय

न्यायालय ने यह स्वीकार किया कि मृतक की आय प्रति वर्ष ₹18 लाख के लगभग थी और उनके आश्रितों – पत्नी, दो बेटे और एक बेटी – को आय, प्रेम, स्नेह मानसिक क्षति का नुकसान हुआ है।

इस आधार पर कोर्ट ने कोन लिफ्ट्स को आदेश दिया कि वह—

  • 59,08,732 मुआवज़ा राशि का भुगतान करे,

  • निर्णय की तारीख से वसूली की तारीख तक 7% वार्षिक साधारण ब्याज अदा करे,

  • वादीगण को वाद व्यय और अधिवक्ता शुल्क भी अदा करे।

जज का फैसला

यह फैसला द्वितीय जिला न्यायाधीश माननीय मनोहरलाल पाटीदार जी की अदालत से 15 मई 2025 को सुनाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता दीपेश जोशी एवं अक्षय शर्मा दवारा मामले  की पेरवी की गई। जिस पर न्यायाधीश ने कहा कि "लिफ्ट की खामी और उसका समय पर निरीक्षण किया जाना गंभीर लापरवाही है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/businessman-died-in-lift-accident/article-21493

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.