भोपाल में 31 मई को पीएम मोदी का आगमन, देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम में होंगे शामिल

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा एक ऐतिहासिक आयोजन 31 मई को राजधानी भोपाल में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित विशेष महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन की रूपरेखा, सुरक्षा इंतजाम, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, अतिथि सत्कार और महिला सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित ढंग से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्य शासन द्वारा 19 मई से 31 मई तक पूरे प्रदेश में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू की गई है। इंदौर में 19 मई को उनके जीवन पर आधारित लघु नाट्य प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसे दर्शकों ने भावुक होकर सराहा।

प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल दौरा सिर्फ इस ऐतिहासिक अवसर को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को भी मजबूती देगा। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में 31 मई को पीएम मोदी का आगमन, देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम में होंगे शामिल

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन की रूपरेखा, सुरक्षा इंतजाम, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, अतिथि सत्कार और महिला सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित ढंग से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्य शासन द्वारा 19 मई से 31 मई तक पूरे प्रदेश में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू की गई है। इंदौर में 19 मई को उनके जीवन पर आधारित लघु नाट्य प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसे दर्शकों ने भावुक होकर सराहा।

प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल दौरा सिर्फ इस ऐतिहासिक अवसर को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को भी मजबूती देगा। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-may-31-pm-modi-devi-will-come-to-bhopal/article-21485

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.