PM मोदी की अध्यक्षता में होगी नीति आयोग की बैठक, छत्तीसगढ़ के CM साय पहली बार होंगे शामिल

Raipur, CG

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 मई को दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश के डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहेंगे। बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी।

यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पदभार संभालने के बाद पहली नीति आयोग बैठक है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग करेगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 26 लाख मकानों के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए अतिरिक्त आवंटन की जरूरत पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास तथा नवा रायपुर के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए विशेष पैकेज की भी मांग की जा सकती है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्रीय अनुदान बंद हो जाने के कारण शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु बजट बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विभागीय सचिवों के साथ मंथन कर लिया है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 23 मई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इसके अतिरिक्त, दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में संभावित कैबिनेट विस्तार जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के अंदर इस दौरे को लेकर खासा उत्साह और हलचल बनी हुई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

PM मोदी की अध्यक्षता में होगी नीति आयोग की बैठक, छत्तीसगढ़ के CM साय पहली बार होंगे शामिल

Raipur, CG

यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पदभार संभालने के बाद पहली नीति आयोग बैठक है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग करेगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 26 लाख मकानों के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए अतिरिक्त आवंटन की जरूरत पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास तथा नवा रायपुर के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए विशेष पैकेज की भी मांग की जा सकती है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्रीय अनुदान बंद हो जाने के कारण शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु बजट बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विभागीय सचिवों के साथ मंथन कर लिया है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 23 मई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इसके अतिरिक्त, दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में संभावित कैबिनेट विस्तार जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के अंदर इस दौरे को लेकर खासा उत्साह और हलचल बनी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/niti-aayog-meeting-will-be-held-under-the-chairmanship-of/article-21489

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.