सरकारी गोदामों से धान गायब होने पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, दुर्ग में निकाली ‘चूहों की बारात’

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

भाजपा सरकार पर घोटाला छिपाने का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन और जिंदा चूहा

छत्तीसगढ़ में सरकारी गोदामों से धान गायब होने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को कांग्रेस ने दुर्ग में प्रतीकात्मक और अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन कर राज्य सरकार को घेरा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘चूहों की बारात’ निकालते हुए आरोप लगाया कि सरकार बड़े पैमाने पर हुए धान घोटाले की जिम्मेदारी तय करने के बजाय चूहों को दोषी ठहराकर सच्चाई से ध्यान भटका रही है।

यह प्रदर्शन राजीव भवन, दुर्ग से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ता बाराती बने, कुछ ने चूहे का वेश धारण किया और ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और सरकार के तर्क पर सवाल उठाते हुए एक जिंदा चूहा भी प्रतीकात्मक रूप से प्रशासन को सौंपा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार ने सार्वजनिक तौर पर यह दावा किया कि गोदामों में रखा धान चूहे खा गए, जबकि करोड़ों रुपए के धान का गायब होना गंभीर प्रशासनिक और वित्तीय लापरवाही की ओर इशारा करता है। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही। मौके पर दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस के आरोप और सरकार पर सवाल

राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि कवर्धा जिले में लगभग 7 करोड़ रुपए और महासमुंद जिले में करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य का धान सरकारी गोदामों से गायब हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य क्षति नहीं, बल्कि एक सुनियोजित घोटाला है। यदि चूहे ही इसके जिम्मेदार हैं, तो गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई।

कांग्रेस का कहना है कि धान खरीदी और भंडारण से जुड़े तंत्र में गंभीर खामियां हैं, जिनका लाभ उठाकर धान की हेराफेरी की गई। पार्टी का आरोप है कि जिम्मेदार लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और इसी कारण अब तक किसी बड़े अधिकारी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। नेताओं ने कहा कि यदि सरकार के पास अपने दावों के समर्थन में ठोस तथ्य हैं, तो स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने से क्यों बचा जा रहा है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के बयानों पर तुरंत जांच एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन इतने बड़े घोटाले पर चुप्पी साधी हुई है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने धान गायब होने के मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को प्रदेशभर में तेज किया जाएगा। 

-----------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-unique-protest-against-the-disappearance-of-paddy-from-government/article-43774

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.