छत्तीसगढ़ का नाम लेकर पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, कहा- भारत में खुद हो रही बगावत

Raipur, cg

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर भारत-पाक संबंधों में नया तनाव पैदा कर दिया है। उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार करते हुए छत्तीसगढ़ सहित भारत के कुछ राज्यों में चल रहे आंतरिक संघर्षों को 'बगावत' करार दिया है।

 छत्तीसगढ़ का हवाला देकर नक्सल हिंसा को बताया 'विद्रोह'

पाक मीडिया से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत के कई राज्यों में केंद्र सरकार के खिलाफ जनआक्रोश और बगावत चल रही है। उन्होंने खास तौर पर छत्तीसगढ़, मणिपुर और नागालैंड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोग अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में यह स्थिति 'होम ग्रोन' यानी पूरी तरह आंतरिक है और इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है।

बयान में हिंदुत्व, अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी

आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत की 'हिंदुत्ववादी सरकार' अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है, जिसमें मुसलमान, ईसाई और बौद्ध समुदाय शामिल हैं। उनके अनुसार, इन्हीं नीतियों की वजह से देश के अंदर विरोध और हिंसा पनप रही है।

पहलगाम हमले में रायपुर के व्यापारी की मौत

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने रायपुर निवासी दिनेश अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी बेटी के साथ घूमने गए थे। इस हमले ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया।

अपने देश की आतंकवादी भूमिका भी स्वीकार की

ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश मीडिया से बातचीत में यह स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने बीते 30 वर्षों में आतंकियों को पनाह और ट्रेनिंग दी है। उन्होंने इसे ‘अमेरिका और पश्चिमी ताकतों के लिए किया गया गंदा काम’ बताया और इसे पाकिस्तान की एक ऐतिहासिक गलती माना।

राजनीतिक हलकों में निंदा तेज

भारत में राजनीतिक और सामरिक विश्लेषकों ने इस बयान की तीखी आलोचना की है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान एक ओर तो आतंकवाद से पल्ला झाड़ने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी कर माहौल को भड़काने की कोशिश करता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ का नाम लेकर पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, कहा- भारत में खुद हो रही बगावत

Raipur, cg

 छत्तीसगढ़ का हवाला देकर नक्सल हिंसा को बताया 'विद्रोह'

पाक मीडिया से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत के कई राज्यों में केंद्र सरकार के खिलाफ जनआक्रोश और बगावत चल रही है। उन्होंने खास तौर पर छत्तीसगढ़, मणिपुर और नागालैंड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोग अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में यह स्थिति 'होम ग्रोन' यानी पूरी तरह आंतरिक है और इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है।

बयान में हिंदुत्व, अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी

आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत की 'हिंदुत्ववादी सरकार' अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है, जिसमें मुसलमान, ईसाई और बौद्ध समुदाय शामिल हैं। उनके अनुसार, इन्हीं नीतियों की वजह से देश के अंदर विरोध और हिंसा पनप रही है।

पहलगाम हमले में रायपुर के व्यापारी की मौत

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने रायपुर निवासी दिनेश अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी बेटी के साथ घूमने गए थे। इस हमले ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया।

अपने देश की आतंकवादी भूमिका भी स्वीकार की

ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश मीडिया से बातचीत में यह स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने बीते 30 वर्षों में आतंकियों को पनाह और ट्रेनिंग दी है। उन्होंने इसे ‘अमेरिका और पश्चिमी ताकतों के लिए किया गया गंदा काम’ बताया और इसे पाकिस्तान की एक ऐतिहासिक गलती माना।

राजनीतिक हलकों में निंदा तेज

भारत में राजनीतिक और सामरिक विश्लेषकों ने इस बयान की तीखी आलोचना की है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान एक ओर तो आतंकवाद से पल्ला झाड़ने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी कर माहौल को भड़काने की कोशिश करता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/controversial-statement-of-pak-defense-minister-by-taking-the-name/article-18664

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.