बलरामपुर में बांध टूटा, अब तक 5 की मौत; SDRF की तलाश जारी

Balrampur, CG

लगातार बारिश के बीच बलरामपुर जिले में 43 साल पुराने साड़सा लुत्ती बांध के टूटने से बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार रात करीब 11 बजे धनेशपुर इलाके में बांध की 35 मीटर लंबी मेड़ टूट गई।

 पानी की तेज धारा में निचले इलाके के चार घर बह गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

गुरुवार सुबह मछली पकड़ने गए ग्रामीणों को छह वर्षीय कार्तिक सिंह का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर नाले में मिला। SDRF और पुलिस की टीम 3 साल की वंदना और 65 वर्षीय जितन सिंह की तलाश कर रही है।

17 साल से नहीं हुई मरम्मत

लुत्ती बांध 1982 में बना था और इसकी क्षमता लगभग 440 लाख लीटर पानी संग्रह करने की है। मिट्टी से बने इस बांध का अंतिम बार मेंटनेंस 2007-08 में मनरेगा मद से हुआ था। वर्ष 2020-21 में मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि घटना से पहले से ही बांध से पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

मंत्री पहुंचे, सीएम ने जताया शोक

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम देर रात गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने प्रशासन को प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

तबाही का मंजर

बांध टूटने से चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 55 बकरी, 5 गाय और 4 बैल बह गए। करीब 200 एकड़ धान और टमाटर की फसल नष्ट हो गई। साथ ही पीएमजीएसवाई की सड़क और दो पुलिया भी बह गईं, जिनकी मरम्मत का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

आरोप-लापरवाही से टूटा बांध

घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने जल संसाधन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले ही बांध की खराब स्थिति की सूचना दी थी, लेकिन मरम्मत नहीं की गई।

फिलहाल प्रशासन ने जिले के अन्य बांधों पर सतर्कता बढ़ा दी है। सरईपानी बांध में भी ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

बलरामपुर में बांध टूटा, अब तक 5 की मौत; SDRF की तलाश जारी

Balrampur, CG

 पानी की तेज धारा में निचले इलाके के चार घर बह गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

गुरुवार सुबह मछली पकड़ने गए ग्रामीणों को छह वर्षीय कार्तिक सिंह का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर नाले में मिला। SDRF और पुलिस की टीम 3 साल की वंदना और 65 वर्षीय जितन सिंह की तलाश कर रही है।

17 साल से नहीं हुई मरम्मत

लुत्ती बांध 1982 में बना था और इसकी क्षमता लगभग 440 लाख लीटर पानी संग्रह करने की है। मिट्टी से बने इस बांध का अंतिम बार मेंटनेंस 2007-08 में मनरेगा मद से हुआ था। वर्ष 2020-21 में मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि घटना से पहले से ही बांध से पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

मंत्री पहुंचे, सीएम ने जताया शोक

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम देर रात गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने प्रशासन को प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

तबाही का मंजर

बांध टूटने से चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 55 बकरी, 5 गाय और 4 बैल बह गए। करीब 200 एकड़ धान और टमाटर की फसल नष्ट हो गई। साथ ही पीएमजीएसवाई की सड़क और दो पुलिया भी बह गईं, जिनकी मरम्मत का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

आरोप-लापरवाही से टूटा बांध

घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने जल संसाधन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले ही बांध की खराब स्थिति की सूचना दी थी, लेकिन मरम्मत नहीं की गई।

फिलहाल प्रशासन ने जिले के अन्य बांधों पर सतर्कता बढ़ा दी है। सरईपानी बांध में भी ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dam-broken-in-balrampur-5-killed-so-far-search-for/article-32361

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.