कटनी में युवक ने कर्ज के दबाव में दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

Katni, MP

कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के डिहुटा गांव में कर्ज के बोझ से दबे एक युवक ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 मृतक की पहचान 28 वर्षीय पूरन लाल मेहरा के रूप में हुई है। उसके हाथ पर लिखा संदेश मिला—"मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर, बंधन बैंक बहोरीबंद"।

परिजनों पर लोन का दबाव

मृतक की पत्नी अनीता बाई ने निजी बैंक से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किश्तें समय पर नहीं चुकाई जा सकीं। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी वसूली को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। पूरन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

शव पेड़ से लटका मिला

बुधवार रात जब पूरन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात उसका शव गांव की पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका मिला। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बैंक प्रबंधन का पक्ष

बंधन बैंक की बहोरीबंद शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रयास लोधी ने बताया कि मृतक की पत्नी के नाम पर लिए गए 1.5 लाख के लोन में से ₹23,000 बकाया है। उनका कहना है कि किसी भी कर्मचारी ने दबाव नहीं बनाया। जिस राजपाल लोधी का नाम मृतक ने लिखा, उनका ट्रांसफर ढाई साल पहले पिपरिया शाखा में हो चुका है।

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने कहा कि हाथ पर लिखे संदेश को सुसाइड नोट के रूप में जांचा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में युवक ने कर्ज के दबाव में दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

Katni, MP

 मृतक की पहचान 28 वर्षीय पूरन लाल मेहरा के रूप में हुई है। उसके हाथ पर लिखा संदेश मिला—"मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर, बंधन बैंक बहोरीबंद"।

परिजनों पर लोन का दबाव

मृतक की पत्नी अनीता बाई ने निजी बैंक से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किश्तें समय पर नहीं चुकाई जा सकीं। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी वसूली को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। पूरन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

शव पेड़ से लटका मिला

बुधवार रात जब पूरन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात उसका शव गांव की पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका मिला। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बैंक प्रबंधन का पक्ष

बंधन बैंक की बहोरीबंद शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रयास लोधी ने बताया कि मृतक की पत्नी के नाम पर लिए गए 1.5 लाख के लोन में से ₹23,000 बकाया है। उनका कहना है कि किसी भी कर्मचारी ने दबाव नहीं बनाया। जिस राजपाल लोधी का नाम मृतक ने लिखा, उनका ट्रांसफर ढाई साल पहले पिपरिया शाखा में हो चुका है।

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने कहा कि हाथ पर लिखे संदेश को सुसाइड नोट के रूप में जांचा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-katni-a-young-man-found-dead-body-hanging-from/article-32378

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.