पलारी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य स्वागत, स्वच्छता में 1 स्टार रेटिंग पर दी बधाई

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का पलारी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे।

 नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू के नेतृत्व में साईं मंदिर परिसर में दोनों मंत्रियों का पारंपरिक अंदाज़ में पुष्पमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया गया।

यह अरुण साव का पलारी में बतौर नगरीय प्रशासन मंत्री पहला दौरा था। वे बलौदाबाजार में आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस अवसर पर नगर पंचायत परिवार और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता क्षेत्र में मिली 1 स्टार रेटिंग के लिए शुभकामनाएं दीं।

नगर पंचायत को स्वच्छता में विशेष उपलब्धि

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर पंचायत पलारी को 1 स्टार रेटिंग मिलने पर उपमुख्यमंत्री साव ने नगर अध्यक्ष गोपी साहू और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने सफाई दीदी, स्वच्छता कमांडो और नगर पंचायत के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

समाज और प्रशासन ने एकजुट होकर जताया स्वागत

कार्यक्रम में तहसील साहू समाज और नगर साहू समाज के पदाधिकारियों ने भी मंत्रियों का स्वागत करते हुए सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।
इस दौरान एसडीएम निकुंज कुंजाम, सीएमओ मनोज बंजारा, सभापति लेखुराम वर्मा, कुमार धीवर सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

स्थानीय नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति

विधायक प्रतिनिधियों, पार्षदों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। प्रमुख रूप से पार्षद डोमार वर्मा, पुनीत निषाद, भोला वर्मा, मनोज वर्मा, साधराम साहू, राजेंद्र साहू, ईश्वर साहू, वीरेंद्र साहू, पुनीतराम साहू और हेम कुमार जायसवाल सहित सफाई दरोगा महेंद्र वर्मा व अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पलारी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य स्वागत, स्वच्छता में 1 स्टार रेटिंग पर दी बधाई

Baloda Bazar, cg

 नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू के नेतृत्व में साईं मंदिर परिसर में दोनों मंत्रियों का पारंपरिक अंदाज़ में पुष्पमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया गया।

यह अरुण साव का पलारी में बतौर नगरीय प्रशासन मंत्री पहला दौरा था। वे बलौदाबाजार में आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस अवसर पर नगर पंचायत परिवार और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता क्षेत्र में मिली 1 स्टार रेटिंग के लिए शुभकामनाएं दीं।

नगर पंचायत को स्वच्छता में विशेष उपलब्धि

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर पंचायत पलारी को 1 स्टार रेटिंग मिलने पर उपमुख्यमंत्री साव ने नगर अध्यक्ष गोपी साहू और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने सफाई दीदी, स्वच्छता कमांडो और नगर पंचायत के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

समाज और प्रशासन ने एकजुट होकर जताया स्वागत

कार्यक्रम में तहसील साहू समाज और नगर साहू समाज के पदाधिकारियों ने भी मंत्रियों का स्वागत करते हुए सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।
इस दौरान एसडीएम निकुंज कुंजाम, सीएमओ मनोज बंजारा, सभापति लेखुराम वर्मा, कुमार धीवर सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

स्थानीय नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति

विधायक प्रतिनिधियों, पार्षदों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। प्रमुख रूप से पार्षद डोमार वर्मा, पुनीत निषाद, भोला वर्मा, मनोज वर्मा, साधराम साहू, राजेंद्र साहू, ईश्वर साहू, वीरेंद्र साहू, पुनीतराम साहू और हेम कुमार जायसवाल सहित सफाई दरोगा महेंद्र वर्मा व अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/deputy-chief-minister-arun-saw-in-palari-congratulated-1-star/article-29716

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.