डॉक्टरों की काबिलियत ने बुजुर्ग की जान बचाई: गले से निकाले 6 सेविंग ब्लेड

Raipur, CG

सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) के डॉक्टरों ने रविवार को एक 74 वर्षीय बुजुर्ग के गले से 6 सेविंग ब्लेड निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज के परिजन के अनुसार गलती से निगल गए इन ब्लेड्स की वजह से स्थिति गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाली सर्जरी में पूरी सावधानी के साथ ब्लेड को बाहर निकाला, जिससे स्वर तंत्र, आहार नली और अन्य महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित रहे।

रविवार की सुबह केपी मिश्रा, 74 वर्षीय निवासी उसलापुर, परिजन के साथ सिम्स अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने गलती से छह सेविंग ब्लेड निगल ली हैं। यह खबर सुनकर अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर भी चौंक गए। तुरंत सिम्स डीन प्रो. रमणेश मूर्ति को जानकारी दी गई।

रविवार का दिन होने के बावजूद डीन ने मामले को गंभीरता से लिया और ईएनटी विभाग, एनेस्थीसिया विभाग समेत सभी विशेषज्ञों को तत्काल बुलाकर मरीज के इलाज के निर्देश दिए। सर्जरी की अगुवाई ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ. आरती पांडे, डॉ. विद्या भूषण साहू और एनेस्थीसिया विभाग प्रमुख डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. शीतल दास ने की।

सर्जरी करीब एक घंटे तक चली और टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक ब्लेड को बाहर निकाला। सिम्स डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने अवकाश के दिन भी टीम का मार्गदर्शन किया और मरीज को जीवनदान दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

गले में धारदार वस्तु फंसने की स्थिति बेहद गंभीर मानी जाती है। आहार नली में कटने से आंतरिक रक्तस्राव और संक्रमण का खतरा रहता है, जबकि स्वर तंत्र को स्थायी नुकसान भी हो सकता है। श्वसन नली में कटाव से तुरंत दम घुटने का खतरा बन जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि समय पर सर्जरी न होती, तो मरीज की जान बचाना मुश्किल होता।

डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि यह केस ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों के लिए चुनौतीपूर्ण था। दोनों विभागों ने आपसी तालमेल और सूझबूझ के साथ ब्लेड को बिना किसी अंग को नुकसान पहुंचाए निकालने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि यह सिम्स के लिए गर्व की बात है कि अवकाश के दिन भी अस्पताल की टीम ने तत्परता और पेशेवर दक्षता दिखाई।

मरीज को सर्जरी के बाद आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज जल्द ही सामान्य वार्ड में शिफ्ट हो जाएगा और पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना है।

यह घटना अस्पताल और चिकित्सा विशेषज्ञों के समर्पण, टीम वर्क और त्वरित कार्रवाई की मिसाल बन गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Sep 2025 By दैनिक जागरण

डॉक्टरों की काबिलियत ने बुजुर्ग की जान बचाई: गले से निकाले 6 सेविंग ब्लेड

Raipur, CG

सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) के डॉक्टरों ने रविवार को एक 74 वर्षीय बुजुर्ग के गले से 6 सेविंग ब्लेड निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज के परिजन के अनुसार गलती से निगल गए इन ब्लेड्स की वजह से स्थिति गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाली सर्जरी में पूरी सावधानी के साथ ब्लेड को बाहर निकाला, जिससे स्वर तंत्र, आहार नली और अन्य महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित रहे।

रविवार की सुबह केपी मिश्रा, 74 वर्षीय निवासी उसलापुर, परिजन के साथ सिम्स अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने गलती से छह सेविंग ब्लेड निगल ली हैं। यह खबर सुनकर अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर भी चौंक गए। तुरंत सिम्स डीन प्रो. रमणेश मूर्ति को जानकारी दी गई।

रविवार का दिन होने के बावजूद डीन ने मामले को गंभीरता से लिया और ईएनटी विभाग, एनेस्थीसिया विभाग समेत सभी विशेषज्ञों को तत्काल बुलाकर मरीज के इलाज के निर्देश दिए। सर्जरी की अगुवाई ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ. आरती पांडे, डॉ. विद्या भूषण साहू और एनेस्थीसिया विभाग प्रमुख डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. शीतल दास ने की।

सर्जरी करीब एक घंटे तक चली और टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक ब्लेड को बाहर निकाला। सिम्स डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने अवकाश के दिन भी टीम का मार्गदर्शन किया और मरीज को जीवनदान दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

गले में धारदार वस्तु फंसने की स्थिति बेहद गंभीर मानी जाती है। आहार नली में कटने से आंतरिक रक्तस्राव और संक्रमण का खतरा रहता है, जबकि स्वर तंत्र को स्थायी नुकसान भी हो सकता है। श्वसन नली में कटाव से तुरंत दम घुटने का खतरा बन जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि समय पर सर्जरी न होती, तो मरीज की जान बचाना मुश्किल होता।

डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि यह केस ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों के लिए चुनौतीपूर्ण था। दोनों विभागों ने आपसी तालमेल और सूझबूझ के साथ ब्लेड को बिना किसी अंग को नुकसान पहुंचाए निकालने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि यह सिम्स के लिए गर्व की बात है कि अवकाश के दिन भी अस्पताल की टीम ने तत्परता और पेशेवर दक्षता दिखाई।

मरीज को सर्जरी के बाद आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज जल्द ही सामान्य वार्ड में शिफ्ट हो जाएगा और पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना है।

यह घटना अस्पताल और चिकित्सा विशेषज्ञों के समर्पण, टीम वर्क और त्वरित कार्रवाई की मिसाल बन गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/doctors-ability-saved-the-life-of-the-elderly-6-saving/article-33191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.