झोलाछाप की गलत सलाह से युवक संकट में, प्राइवेट पार्ट में फंसी अंगूठी निकालने में डॉक्टरों को करनी पड़ी मशक्कत

जगदलपुर/नारायणपुर।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर अपने प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहन ली। कुछ दिनों में ही वहां सूजन और इंफेक्शन फैलने लगा। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अंगूठी को बाहर निकाला। डॉक्टरों ने कहा कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो युवक का अंग कटना पड़ सकता था।

बीमारी ठीक करने के नाम पर दिया गलत नुस्खा

मामला ओरछा के जाटलूर इलाके का है। 30 से 35 साल की उम्र का युवक बीमार था और झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रहा था। जब दवा से राहत नहीं मिली तो झोलाछाप ने अंधविश्वास भरा नुस्खा सुझाया— प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहन लो, इससे बीमारी ठीक हो जाएगी।

अंगूठी पहनते ही बढ़ी परेशानी

युवक ने बाजार से अंगूठी खरीदकर गुप्तांग में पहन ली। शुरुआती दिनों में जलन और दर्द बढ़ा, फिर सूजन आ गई। हालत गंभीर हुई तो वह वापस झोलाछाप के पास गया, लेकिन उसने इलाज करने से मना कर दिया।

जिला अस्पताल में समय रहते बचाई जान

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में संसाधन न मिलने पर युवक को नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया। खराब सड़कों की वजह से देर से पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने टीम बनाकर सर्जरी की। डॉक्टर हिमांशु सिन्हा, धनराज सिंह डरसेना और शुभम राय ने मिलकर अंगूठी को निकाला और युवक की जान बचाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Sep 2025 By दैनिक जागरण

झोलाछाप की गलत सलाह से युवक संकट में, प्राइवेट पार्ट में फंसी अंगूठी निकालने में डॉक्टरों को करनी पड़ी मशक्कत

जगदलपुर/नारायणपुर।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर अपने प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहन ली। कुछ दिनों में ही वहां सूजन और इंफेक्शन फैलने लगा। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अंगूठी को बाहर निकाला। डॉक्टरों ने कहा कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो युवक का अंग कटना पड़ सकता था।

बीमारी ठीक करने के नाम पर दिया गलत नुस्खा

मामला ओरछा के जाटलूर इलाके का है। 30 से 35 साल की उम्र का युवक बीमार था और झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रहा था। जब दवा से राहत नहीं मिली तो झोलाछाप ने अंधविश्वास भरा नुस्खा सुझाया— प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहन लो, इससे बीमारी ठीक हो जाएगी।

अंगूठी पहनते ही बढ़ी परेशानी

युवक ने बाजार से अंगूठी खरीदकर गुप्तांग में पहन ली। शुरुआती दिनों में जलन और दर्द बढ़ा, फिर सूजन आ गई। हालत गंभीर हुई तो वह वापस झोलाछाप के पास गया, लेकिन उसने इलाज करने से मना कर दिया।

जिला अस्पताल में समय रहते बचाई जान

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में संसाधन न मिलने पर युवक को नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया। खराब सड़कों की वजह से देर से पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने टीम बनाकर सर्जरी की। डॉक्टर हिमांशु सिन्हा, धनराज सिंह डरसेना और शुभम राय ने मिलकर अंगूठी को निकाला और युवक की जान बचाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/due-to-the-wrong-advice-of-hawkish-doctors-had-to/article-33220

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.