स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी: 3 घायल, 1 की हालत गंभीर

निवाड़ी

सोमवार सुबह निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। मगरपुर से साई ब्राइट स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही एक ऑटो टैक्सी चंदराम माता मंदिर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण ऑटो का पिछला टायर फटना बताया जा रहा है।

ऑटो में सवार 6 बच्चों में से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान 7 वर्षीय कनिष्का अहिरवार (पिता रविकांत अहिरवार), 9 वर्षीय सनम (पिता अशोक अहिरवार) और 10 वर्षीय कपिल अहिरवार के रूप में हुई है।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी ले जाया गया। कपिल के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जबकि कनिष्का और सनम का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। अन्य तीन बच्चों को मामूली खरोंच आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो रोजाना की तरह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और वाहनों की नियमित जांच पर जोर देने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Sep 2025 By दैनिक जागरण

स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी: 3 घायल, 1 की हालत गंभीर

निवाड़ी

सोमवार सुबह निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। मगरपुर से साई ब्राइट स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही एक ऑटो टैक्सी चंदराम माता मंदिर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण ऑटो का पिछला टायर फटना बताया जा रहा है।

ऑटो में सवार 6 बच्चों में से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान 7 वर्षीय कनिष्का अहिरवार (पिता रविकांत अहिरवार), 9 वर्षीय सनम (पिता अशोक अहिरवार) और 10 वर्षीय कपिल अहिरवार के रूप में हुई है।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी ले जाया गया। कपिल के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जबकि कनिष्का और सनम का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। अन्य तीन बच्चों को मामूली खरोंच आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो रोजाना की तरह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और वाहनों की नियमित जांच पर जोर देने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/auto-overturned-with-school-children-3-injured-1-in-critical/article-33198

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.