MP में बनेगा इंजीनियरिंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट: सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंजीनियर्स डे पर की बड़ी घोषणा

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंजीनियर्स डे पर प्रदेश के अभियंताओं को बड़ा तोहफा दिया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही इंजीनियरिंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी, जहां इंजीनियरों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएम ने दावा किया कि यह संस्थान इतना सक्षम होगा कि दूसरे राज्यों से भी अभियंता यहां प्रशिक्षण लेने आएंगे।

सीएम ने कहा कि वैज्ञानिक शोध करते हैं, लेकिन जनता तक उसका लाभ पहुंचाने का काम अभियंता करते हैं। उन्होंने अभियंताओं को “सृजन और शुभारंभ का प्रतीक” बताया और कहा कि मध्यप्रदेश का नया विकास मॉडल इंजीनियरों की दक्षता से ही साकार होगा।

नई तकनीक और पारदर्शिता पर जोर

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विभाग ईको-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। गड़बड़ी रोकने के लिए औचक निरीक्षण और दंड की व्यवस्था की गई है। साथ ही, अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अभियंताओं और ठेकेदारों को पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही लोक निर्माण प्रबंधन प्रणाली और लोक ट्रेनिंग मोबाइल एप शुरू होंगे, जिनसे प्लानिंग से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया आसान होगी और इंजीनियर तुरंत GIS मैपिंग कर पाएंगे।

उत्कृष्ट अभियंताओं और कंपनियों का सम्मान

समारोह में कई अभियंताओं और निर्माण कंपनियों को विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार और रानी दुर्गावती पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

“आप केवल निर्माण नहीं, लोगों को जोड़ते हैं”

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने कहा कि अभियंता सिर्फ पुल-पुलिया या सड़क नहीं बनाते, बल्कि दो गांवों और उनकी भावनाओं को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने बीते दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है और मध्यप्रदेश इस दिशा में अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारत के पहले इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को नमन करते हुए अभियंताओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Sep 2025 By दैनिक जागरण

MP में बनेगा इंजीनियरिंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट: सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंजीनियर्स डे पर की बड़ी घोषणा

Bhopal, MP

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही इंजीनियरिंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी, जहां इंजीनियरों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएम ने दावा किया कि यह संस्थान इतना सक्षम होगा कि दूसरे राज्यों से भी अभियंता यहां प्रशिक्षण लेने आएंगे।

सीएम ने कहा कि वैज्ञानिक शोध करते हैं, लेकिन जनता तक उसका लाभ पहुंचाने का काम अभियंता करते हैं। उन्होंने अभियंताओं को “सृजन और शुभारंभ का प्रतीक” बताया और कहा कि मध्यप्रदेश का नया विकास मॉडल इंजीनियरों की दक्षता से ही साकार होगा।

नई तकनीक और पारदर्शिता पर जोर

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विभाग ईको-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। गड़बड़ी रोकने के लिए औचक निरीक्षण और दंड की व्यवस्था की गई है। साथ ही, अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अभियंताओं और ठेकेदारों को पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही लोक निर्माण प्रबंधन प्रणाली और लोक ट्रेनिंग मोबाइल एप शुरू होंगे, जिनसे प्लानिंग से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया आसान होगी और इंजीनियर तुरंत GIS मैपिंग कर पाएंगे।

उत्कृष्ट अभियंताओं और कंपनियों का सम्मान

समारोह में कई अभियंताओं और निर्माण कंपनियों को विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार और रानी दुर्गावती पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

“आप केवल निर्माण नहीं, लोगों को जोड़ते हैं”

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने कहा कि अभियंता सिर्फ पुल-पुलिया या सड़क नहीं बनाते, बल्कि दो गांवों और उनकी भावनाओं को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने बीते दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है और मध्यप्रदेश इस दिशा में अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारत के पहले इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को नमन करते हुए अभियंताओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/engineering-training-and-research-institute-cm-dr-mohan-yadav-will/article-33216

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.