भोपाल में राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह : साहित्यकारों और विद्वानों को सीएम मोहन यादव ने किया अलंकृत

Bhopal, MP

राजधानी के रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-विदेश से आए साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और विद्वानों को सम्मानित किया।

समारोह में विभिन्न हिंदी साहित्यिक और सांस्कृतिक कृतियों का लोकार्पण किया गया। साथ ही ‘Be Indian, Buy Indian, हमारी-लक्ष्मी हमारे पास’ अभियान की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने की।

इस मौके पर भारतीय भाषा आलोक, समाज की भाषा का संकल्प, भोजपुरी प्रतिभाएं, शिवगीता, अवधूतगीता, श्रीकृष्ण चरित्र और श्रीराधा द्वापर युग की महानायिका जैसे ग्रंथों का विमोचन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विक्रमोत्सव-2025 के लिए एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी में मिला गोल्ड अवॉर्ड भी भेंट किया गया, जो WOW अवॉर्ड एशिया टीम ने प्रदान किया।

सम्मानित विभूतियां

  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोल (जबलपुर, 2024), लोकेंद्र सिंह राजपूत (भोपाल, 2025)

  • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया, 2024), डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड, 2025)

  • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस, 2024), पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे (श्रीलंका, 2025)

  • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल, 2024), डॉ. सदानंद सप्रे (भोपाल, 2025)

  • राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान: डॉ. केसी अजयकुमार (तिरुवनंतपुरम, 2024), डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली, 2025)

यह समारोह साहित्य, समाज और तकनीक का अद्भुत संगम बना, जिसमें भारतीय और विदेशी विद्वानों को हिंदी भाषा और संस्कृति के विस्तार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Sep 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह : साहित्यकारों और विद्वानों को सीएम मोहन यादव ने किया अलंकृत

Bhopal, MP

राजधानी के रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-विदेश से आए साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और विद्वानों को सम्मानित किया।

समारोह में विभिन्न हिंदी साहित्यिक और सांस्कृतिक कृतियों का लोकार्पण किया गया। साथ ही ‘Be Indian, Buy Indian, हमारी-लक्ष्मी हमारे पास’ अभियान की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने की।

इस मौके पर भारतीय भाषा आलोक, समाज की भाषा का संकल्प, भोजपुरी प्रतिभाएं, शिवगीता, अवधूतगीता, श्रीकृष्ण चरित्र और श्रीराधा द्वापर युग की महानायिका जैसे ग्रंथों का विमोचन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विक्रमोत्सव-2025 के लिए एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी में मिला गोल्ड अवॉर्ड भी भेंट किया गया, जो WOW अवॉर्ड एशिया टीम ने प्रदान किया।

सम्मानित विभूतियां

  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोल (जबलपुर, 2024), लोकेंद्र सिंह राजपूत (भोपाल, 2025)

  • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया, 2024), डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड, 2025)

  • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस, 2024), पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे (श्रीलंका, 2025)

  • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल, 2024), डॉ. सदानंद सप्रे (भोपाल, 2025)

  • राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान: डॉ. केसी अजयकुमार (तिरुवनंतपुरम, 2024), डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली, 2025)

यह समारोह साहित्य, समाज और तकनीक का अद्भुत संगम बना, जिसमें भारतीय और विदेशी विद्वानों को हिंदी भाषा और संस्कृति के विस्तार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-ornate-national-hindi-awards-honor-ceremony-in/article-33214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.