जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का गंभीर मामला, बी-फार्मेसी छात्र से मारपीट और नशे का दबाव

ग्वालियर(म.प्र.)

On

आर्यभट्ट हॉस्टल में 15 दिन में रैगिंग की तीसरी शिकायत, विश्वविद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में रैगिंग का एक और गंभीर मामला सामने आया है। आर्यभट्ट हॉस्टल में रह रहे बी-फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के छात्र आशुतोष मरावी ने सहपाठियों पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और नशा करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। छात्र ने इस संबंध में कुलसचिव और छात्र कल्याण अधिष्ठाता को लिखित शिकायत सौंपी है। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि बीते 15 दिनों में इसी हॉस्टल से रैगिंग की यह तीसरी शिकायत है।

पीड़ित छात्र आशुतोष मरावी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फार्मेसी तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र सौरभ गुर्जर और अनंत प्रताप सिंह लगातार उसके साथ रैगिंग कर रहे हैं। उसने बताया कि आरोपी छात्र उसे नशा करने के लिए मजबूर करते हैं और मना करने पर मारपीट की धमकी देते हैं। शिकायत के अनुसार, कई बार आरोपी छात्र जबरन उसके कमरे में घुसकर मारपीट कर चुके हैं और उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्टल में रैगिंग की घटनाएं लगातार सामने आने से प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि पहले की दो शिकायतों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पीड़ित छात्र का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इससे पहले 2 फरवरी को इसी हॉस्टल में फार्मेसी के छात्रों द्वारा लॉ के एक सीनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। उस घटना में पीड़ित छात्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), कुलगुरु और कुलसचिव से शिकायत की थी। मामला बढ़ने पर छात्र ने कोर्ट का भी रुख किया था और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसमें मारपीट साफ दिखाई दी।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि रैगिंग करने वाले छात्रों का एक संगठित समूह है, जो एक छात्र संगठन से जुड़ा हुआ है। इसी कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन उनके खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहा है। इसके अलावा आर्यभट्ट हॉस्टल में बाहरी लोगों के आने-जाने और शराब पार्टियों की भी शिकायतें सामने आई हैं, जो हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

2 फरवरी की मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पीड़ित छात्र के बयान दर्ज किए हैं। छात्र ने बोर्ड को बताया कि आरोपी छात्र शराब के नशे में थे और गालीगलौज के बाद लात-घूंसे से मारपीट की गई। हालांकि आरोपियों ने मारपीट से इंकार किया है। अब यह मामला विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने के लिए बने तंत्र की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों की नजर अब विश्वविद्यालय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/serious-case-of-ragging-in-jiwaji-university-assault-and-drug/article-45567

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.