टीचर का मीम बनाने पर छात्र को स्कूल से निकालने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, MP सरकार को नोटिस

इंदौर (म.प्र.)

On

इंदौर स्कूल द्वारा 13 वर्षीय छात्र के रस्टिकेशन पर शीर्ष अदालत सख्त, सजा की अनुपातिकता और बच्चे के भविष्य पर जताई चिंता

इंदौर के एक निजी स्कूल द्वारा शिक्षकों के कथित आपत्तिजनक मीम बनाने के आरोप में 13 वर्षीय छात्र को स्कूल से निकालने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत ने इस प्रकरण में मध्य प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को तय की है।

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया, जब नवंबर 2024-25 के शैक्षणिक सत्र के बीच इंदौर के एक स्कूल ने कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र को रस्टिकेट कर दिया। आरोप था कि छात्र ने शिक्षकों से जुड़े आपत्तिजनक मीम सोशल मीडिया पर साझा किए। स्कूल की इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन वहां से राहत न मिलने के बाद छात्र के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि बच्चे सामान्यतः अपने आसपास के सामाजिक और डिजिटल माहौल से व्यवहार सीखते हैं और इस तरह के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि सांप्रदायिक या आपत्तिजनक सामग्री को बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन यह देखना भी जरूरी है कि लगाए गए आरोप कितने ठोस हैं और सजा कथित कदाचार के अनुपात में है या नहीं।

छात्र की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता निपुण सक्सेना ने दलील दी कि स्कूल द्वारा दी गई सजा अत्यधिक और असंगत है। उन्होंने कहा कि यह साबित नहीं किया गया कि मीम छात्र ने ही बनाए थे। संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट निजी था और कथित रूप से उसे तीन छात्रों द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिन्हें सामूहिक रूप से दोषी ठहराया गया। इसके बावजूद स्कूल ने कठोरतम कदम उठाते हुए छात्रों को बाहर कर दिया।

याचिका में यह भी कहा गया है कि रस्टिकेशन के कारण छात्र की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। ICSE बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 10 के लिए पंजीकरण आमतौर पर कक्षा 9 के दौरान ही पूरा किया जाता है। ऐसे में सत्र के बीच स्कूल से निकाले जाने से छात्र का 10वीं में रजिस्ट्रेशन और शैक्षणिक निरंतरता दोनों खतरे में पड़ गए हैं।

छात्र के पिता ने स्कूल के इस कदम को ‘प्रतिष्ठा की रक्षा’ के नाम पर उठाया गया अत्यधिक दंडात्मक निर्णय बताया है। याचिका में कहा गया है कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट को आधार बनाकर कार्रवाई की गई, वह न तो सार्वजनिक था और न ही स्कूल प्रशासन की आधिकारिक पहुंच में। ऐसे में एक नाबालिग के खिलाफ आपराधिक कानून जैसी ‘रोकथाम’ की सोच लागू करना कानून के स्थापित सिद्धांतों के विपरीत है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला स्कूल अनुशासन, बच्चों के अधिकार और डिजिटल व्यवहार के बीच संतुलन को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता है। अब सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय पर न सिर्फ संबंधित परिवार, बल्कि शिक्षा जगत और अभिभावकों की भी नजरें टिकी हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/parking-system-of-simhastha-2028-will-be-made-through-hi-tech/article-45572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.