जेल से रिहा होते ही फिर अपराध में लौटा शिब्बू खान, 24 घंटे में दो फायरिंग के बाद गिरफ्तार

जबलपुर(म.प्र.)

On

जबलपुर के गढ़ा इलाके में दहशत फैलाने वाला कुख्यात बदमाश लम्हेटाघाट से पकड़ा गया, भागते समय गिरने से हुआ घायल

जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हुए कुख्यात बदमाश शिब्बू खान को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे के भीतर दो फायरिंग की वारदातों को अंजाम देने के बाद शहर छोड़कर भागने की तैयारी कर रहा शिब्बू खान पुलिस घेराबंदी के दौरान लम्हेटाघाट क्षेत्र में पकड़ा गया। पुलिस को देखकर वह एक्टिवा से फरार होने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, शिब्बू खान ने पुराने विवाद के चलते छुई खदान क्षेत्र में रहने वाले लालू पटेल पर समझौते का दबाव बनाया था। आरोपी ने पहले 20 हजार रुपये की मांग की और बात न मानने पर पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली लालू पटेल को नहीं लगी और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इसके बाद आरोपी ने पास ही रहने वाले एक अन्य युवक के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

लगातार दो दिनों तक हुई फायरिंग की घटनाओं से गढ़ा थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन शिब्बू खान पुलिस की पकड़ से बाहर बना रहा। इसी बीच उसने दूसरी बार फिर लालू पटेल के घर पहुंचकर पिस्टल से फायरिंग की और फरार हो गया। इन घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी।

गुरुवार-शुक्रवार की देर रात गढ़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि शिब्बू खान लम्हेटाघाट के आसपास अकेला घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी एक्टिवा से भागने लगा, लेकिन बीच सड़क पर गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे हिरासत में लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिब्बू खान का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ गढ़ा, तिलवारा और लार्डगंज थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और गैंगवार जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। नवंबर 2024 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जुआ फड़ पर हुए विवाद के बाद गढ़ा निवासी दिनेश झारिया की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके सभी साथी गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि शिब्बू खान फरार था।

हत्या के मामले में गिरफ्तारी से पहले भी वह पुलिस से बचने के दौरान मदन महल पहाड़ी से कूद गया था, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए थे। इलाज के बाद उसे जेल भेजा गया था। हाल ही में जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और साथियों की भूमिका की जांच कर रही है। लगातार वारदातों के बाद उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shibbu-khan-returned-to-crime-as-soon-as-he-was/article-45569

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.