हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

Rajgarh, MP

बुधवार सुबह कोटा-उदयपुर हाईवे पर डाबी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 हादसा उस वक्त हुआ जब कार के सामने अचानक गाय आ गई और ट्रक ने ब्रेक लगाई, जिससे कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।

हादसे में मारे गए लोग

डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के अनुसार, मृतकों में मधुसूदनगढ़, जिला गुना (मध्यप्रदेश) निवासी संतोष वर्मा (27) और उनकी पत्नी संगीता वर्मा (26), बारां के गोवर्धनपुरा निवासी अनिल सहरिया (34) और सिंगापुरा, राजगढ़ (मप्र) निवासी देवराज (36) शामिल हैं।

घायल हुए यात्री

हादसे में सौरभ वर्मा (11) पुत्र संतोष वर्मा, मीनाक्षी सहरिया (23) पत्नी अनिल सहरिया, उनका 2 वर्षीय बेटा विराट सहरिया, राजगढ़ निवासी राहुल (25) और ब्यावरा निवासी कॉन्ट्रैक्टर हेमराज (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले डाबी अस्पताल और फिर कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

कार चला रहे कॉन्ट्रैक्टर हेमराज ने बताया कि वे सभी लोग ब्यावरा (मप्र) से राजसमंद के नाथद्वारा फैक्ट्री और मंदिर में काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाबा रामदेव मंदिर के पास अचानक हाईवे पर गाय आ गई, जिससे आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक मार दी। इसी दौरान कार ट्रक से टकरा गई।

मौके पर मचा हड़कंप

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

Rajgarh, MP

 हादसा उस वक्त हुआ जब कार के सामने अचानक गाय आ गई और ट्रक ने ब्रेक लगाई, जिससे कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।

हादसे में मारे गए लोग

डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के अनुसार, मृतकों में मधुसूदनगढ़, जिला गुना (मध्यप्रदेश) निवासी संतोष वर्मा (27) और उनकी पत्नी संगीता वर्मा (26), बारां के गोवर्धनपुरा निवासी अनिल सहरिया (34) और सिंगापुरा, राजगढ़ (मप्र) निवासी देवराज (36) शामिल हैं।

घायल हुए यात्री

हादसे में सौरभ वर्मा (11) पुत्र संतोष वर्मा, मीनाक्षी सहरिया (23) पत्नी अनिल सहरिया, उनका 2 वर्षीय बेटा विराट सहरिया, राजगढ़ निवासी राहुल (25) और ब्यावरा निवासी कॉन्ट्रैक्टर हेमराज (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले डाबी अस्पताल और फिर कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

कार चला रहे कॉन्ट्रैक्टर हेमराज ने बताया कि वे सभी लोग ब्यावरा (मप्र) से राजसमंद के नाथद्वारा फैक्ट्री और मंदिर में काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाबा रामदेव मंदिर के पास अचानक हाईवे पर गाय आ गई, जिससे आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक मार दी। इसी दौरान कार ट्रक से टकरा गई।

मौके पर मचा हड़कंप

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-on-highway-killed-4-including-husband-and-wife/article-31030

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.