राहुल गांधी 24 अगस्त को नए जिला और शहर अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात

Bhopal, MP

कांग्रेस में हाल ही में घोषित जिला और शहर अध्यक्षों को लेकर मध्यप्रदेश में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 खासकर इंदौर में चिंटू चौकसे को शहर अध्यक्ष और विपिन वानखेड़े को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से लगातार असंतोष सामने आ रहा है।

इसी बीच इंदौर शहर कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शुक्ला की बेटी साक्षी शुक्ला डागा ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मांग की है कि “एक व्यक्ति, एक पद” सिद्धांत का उल्लंघन हुआ है, जिस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

साक्षी शुक्ला का पत्र

साक्षी ने लिखा कि चिंटू चौकसे को एक साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दोनों जिम्मेदारियां देना कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल उदयपुर घोषणा का उल्लंघन है, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं के विश्वास को भी चोट पहुंचा रहा है।

राहुल गांधी की क्लास

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, 24 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी और खड़गे सभी 71 नए नियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों की पहली क्लास लेंगे। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इंदौर में विरोध तेज

नियुक्तियों के बाद से इंदौर में विरोध लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने देपालपुर और महूं में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का पुतला फूंका। सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

यादव समाज भी नाराज़

यादव समाज ने कांग्रेस में उपेक्षा का आरोप लगाया है और पटवारी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाने की चेतावनी दी है। समाज जल्द ही रणनीतिक बैठक करेगा और साफ किया है कि पटवारी जिस भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, वहां उनका खुलकर विरोध किया जाएगा।

दोनों अध्यक्ष चुनाव हारे हुए

दिलचस्प बात यह है कि इंदौर शहर अध्यक्ष बनाए गए चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष बने विपिन वानखेड़े, दोनों 2023 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। चौकसे को इंदौर-2 सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश मेंदोला ने एक लाख से ज्यादा मतों से हराया था, जबकि वानखेड़े को आगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मधु गहलोत ने मात दी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी 24 अगस्त को नए जिला और शहर अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात

Bhopal, MP

 खासकर इंदौर में चिंटू चौकसे को शहर अध्यक्ष और विपिन वानखेड़े को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से लगातार असंतोष सामने आ रहा है।

इसी बीच इंदौर शहर कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शुक्ला की बेटी साक्षी शुक्ला डागा ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मांग की है कि “एक व्यक्ति, एक पद” सिद्धांत का उल्लंघन हुआ है, जिस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

साक्षी शुक्ला का पत्र

साक्षी ने लिखा कि चिंटू चौकसे को एक साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दोनों जिम्मेदारियां देना कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल उदयपुर घोषणा का उल्लंघन है, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं के विश्वास को भी चोट पहुंचा रहा है।

राहुल गांधी की क्लास

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, 24 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी और खड़गे सभी 71 नए नियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों की पहली क्लास लेंगे। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इंदौर में विरोध तेज

नियुक्तियों के बाद से इंदौर में विरोध लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने देपालपुर और महूं में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का पुतला फूंका। सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

यादव समाज भी नाराज़

यादव समाज ने कांग्रेस में उपेक्षा का आरोप लगाया है और पटवारी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाने की चेतावनी दी है। समाज जल्द ही रणनीतिक बैठक करेगा और साफ किया है कि पटवारी जिस भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, वहां उनका खुलकर विरोध किया जाएगा।

दोनों अध्यक्ष चुनाव हारे हुए

दिलचस्प बात यह है कि इंदौर शहर अध्यक्ष बनाए गए चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष बने विपिन वानखेड़े, दोनों 2023 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। चौकसे को इंदौर-2 सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश मेंदोला ने एक लाख से ज्यादा मतों से हराया था, जबकि वानखेड़े को आगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मधु गहलोत ने मात दी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rahul-gandhi-will-meet-new-district-and-city-presidents-on/article-31028

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.