बेमेतरा में शिक्षक की खून से लथपथ लाश मिली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक शिक्षक की संदिग्ध हालात में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ग्राम करचुवा के पास सड़क किनारे सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक सतीश राय की खून से लथपथ लाश मिली है। वह हेमाबंद हाई स्कूल से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा या वारदात हुई।

खून से सना शव, गले और शरीर पर धारदार हथियार के घाव

राहगीरों ने सड़क किनारे सतीश राय की स्कूटी और खून से सना शव पड़ा देखा, तो तत्काल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की खंडसरा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा।

प्रारंभिक जांच में शिक्षक के गले और शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिला है।

जमीन विवाद में जान से मारने की मिल रही थी धमकी

परिजनों का कहना है कि मृतक सतीश राय का पैतृक ग्राम सेंदरी में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियाँ भी मिली थीं। परिवार ने कुछ लोगों के नाम लेकर हत्या का आरोप लगाया है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और पुराने विवादों को भी खंगाला जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बेमेतरा में शिक्षक की खून से लथपथ लाश मिली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

ग्राम करचुवा के पास सड़क किनारे सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक सतीश राय की खून से लथपथ लाश मिली है। वह हेमाबंद हाई स्कूल से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा या वारदात हुई।

खून से सना शव, गले और शरीर पर धारदार हथियार के घाव

राहगीरों ने सड़क किनारे सतीश राय की स्कूटी और खून से सना शव पड़ा देखा, तो तत्काल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की खंडसरा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा।

प्रारंभिक जांच में शिक्षक के गले और शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिला है।

जमीन विवाद में जान से मारने की मिल रही थी धमकी

परिजनों का कहना है कि मृतक सतीश राय का पैतृक ग्राम सेंदरी में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियाँ भी मिली थीं। परिवार ने कुछ लोगों के नाम लेकर हत्या का आरोप लगाया है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और पुराने विवादों को भी खंगाला जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fear-of-murder-in-a-land-dispute-of-teachers-blood/article-29468

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.