पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का पीएम मोदी को पत्र: पीसीसीएफ श्रीनिवास राव पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर एक बार फिर अपने पत्र को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) श्रीनिवास राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 कंवर ने श्रीनिवास राव पर कांग्रेस का एजेंट बनकर पद के दुरुपयोग और कैम्पा योजना में व्यापक भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने 1628 वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी धांधली की बात उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कैम्पा योजना में भ्रष्टाचार के आरोप

अपने पत्र में ननकीराम कंवर ने दावा किया है कि कैम्पा योजना के तहत मिले केंद्र सरकार के बजट और दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए श्रीनिवास राव ने अपने करीबी रिश्तेदारों और पसंदीदा ठेकेदारों को करोड़ों रुपये के कार्य सौंपे। आरोप है कि बाजार दर से अधिक कीमत पर निर्माण सामग्री की आपूर्ति करवाई गई और गुणवत्ताहीन कार्य कराए गए। कई दूरस्थ इलाकों में कागजों पर काम दिखाया गया, जबकि मौके पर असल में कोई कार्य नहीं हुआ।

वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप

पूर्व गृह मंत्री ने राज्य में हाल ही में हुई वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच विभिन्न वन मंडलों में 1500 से अधिक पदों के लिए फिजिकल टेस्ट आयोजित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में 4 लाख 25 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

कंवर ने आरोप लगाया कि डीएफओ बालोद, सरगुजा, महासमुंद समेत कई मंडलों में शारीरिक परीक्षा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच कराने के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कृत्रिम प्रकाश में परीक्षण कराए गए, जिससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।

संपत्ति जांच की भी मांग

अपने पत्र में ननकीराम कंवर ने श्रीनिवास राव और उनके करीबी वरिष्ठ वन अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति की जांच की भी मांग की है। उनका आरोप है कि श्रीनिवास राव ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए अवैध संपत्ति अर्जित की है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का पीएम मोदी को पत्र: पीसीसीएफ श्रीनिवास राव पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप

Raipur, cg

 कंवर ने श्रीनिवास राव पर कांग्रेस का एजेंट बनकर पद के दुरुपयोग और कैम्पा योजना में व्यापक भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने 1628 वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी धांधली की बात उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कैम्पा योजना में भ्रष्टाचार के आरोप

अपने पत्र में ननकीराम कंवर ने दावा किया है कि कैम्पा योजना के तहत मिले केंद्र सरकार के बजट और दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए श्रीनिवास राव ने अपने करीबी रिश्तेदारों और पसंदीदा ठेकेदारों को करोड़ों रुपये के कार्य सौंपे। आरोप है कि बाजार दर से अधिक कीमत पर निर्माण सामग्री की आपूर्ति करवाई गई और गुणवत्ताहीन कार्य कराए गए। कई दूरस्थ इलाकों में कागजों पर काम दिखाया गया, जबकि मौके पर असल में कोई कार्य नहीं हुआ।

वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप

पूर्व गृह मंत्री ने राज्य में हाल ही में हुई वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच विभिन्न वन मंडलों में 1500 से अधिक पदों के लिए फिजिकल टेस्ट आयोजित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में 4 लाख 25 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

कंवर ने आरोप लगाया कि डीएफओ बालोद, सरगुजा, महासमुंद समेत कई मंडलों में शारीरिक परीक्षा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच कराने के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कृत्रिम प्रकाश में परीक्षण कराए गए, जिससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।

संपत्ति जांच की भी मांग

अपने पत्र में ननकीराम कंवर ने श्रीनिवास राव और उनके करीबी वरिष्ठ वन अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति की जांच की भी मांग की है। उनका आरोप है कि श्रीनिवास राव ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए अवैध संपत्ति अर्जित की है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/former-home-minister-nankiram-kanwars-letter-to-pm-modi-pccf/article-18672

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.