डोंगरगढ़ रोपवे हादसे में पूर्व मंत्री पैकरा बाल-बाल बचे

Dongargarh, cg

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को हुए रोपवे हादसे ने एक बार फिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। यह घटना केवल तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि अव्यवस्था, अवैध निर्माण और वीआईपी संस्कृति की खतरनाक मिसाल बन गई है।

 पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा पहुंचे थे निरीक्षण करने

छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को डोंगरगढ़ पहुंचे थे। वे कुदरगढ़ मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के लिए मौजूदा रोपवे के संचालन का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के कुछ अधिकारी भी उनके साथ थे। लेकिन जिस सिस्टम की जांच करने आए थे, उसी में बड़ी चूक हो गई।

अवैध चबूतरे से टकराकर पलटी ट्रॉली

दोपहर के समय जब ट्रॉली मंदिर से नीचे के स्टेशन पर पहुंची, तो वह अपनी निर्धारित सीमा पार कर गई और वहां बने अवैध चबूतरे से टकराकर पलट गई। यह चबूतरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निर्देश पर बनाया गया था, जिसकी तकनीकी मंजूरी नहीं ली गई थी। यह भी सामने आया कि रोपवे का संचालन उस समय चालू कराया गया था जब अधिकांश स्टाफ भोजन अवकाश पर था। सामान्यतः दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रोपवे बंद रहता है।

हादसे में भरत वर्मा घायल, अन्य को हल्की चोटें

हादसे के वक्त ट्रॉली में रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता भरत वर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, दया सिंह, सिद्धार्थ सिंह और बलराम सिंह सवार थे। भरत वर्मा को रीढ़ और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं खामियां

डोंगरगढ़ रोपवे में यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है।

  • फरवरी 2021 में ट्रॉली गिरने से मजदूर गोपी गोड़ की मौत हो गई थी।

  • अप्रैल 2024 में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग निरीक्षण के दौरान ट्रॉली में फंस गए थे।
    इन घटनाओं के बावजूद रोपवे के तकनीकी सिस्टम और सुरक्षा प्रबंधन में सुधार नहीं किया गया।

जिम्मेदारी से बचते दिखे अफसर

हादसे के बाद एसपी मोहित गर्ग ने मौके पर पहुंचकर दामोदर इंफ्रा कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। हालांकि स्थानीय लोग ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मनोज अग्रवाल ने संचालन की जिम्मेदारी ट्रस्ट पर और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी पर डालकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं कंपनी ने बिजली आपूर्ति की खराबी का हवाला दिया, जबकि इसकी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई थी।

सवालों के घेरे में VIP संस्कृति

यह हादसा एक गंभीर संकेत है कि वीआईपी संस्कृति के दबाव में किस तरह सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। बिना पर्याप्त स्टाफ, बिना सुरक्षा जांच और बिना अनुमति के रोपवे का संचालन किया गया, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।

रामसेवक पैकरा कुदरगढ़ मंदिर में रोपवे लगाने की योजना के सपने लेकर आए थे, लेकिन डोंगरगढ़ हादसे ने इस सपने को धराशायी कर दिया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कार्रवाई सिर्फ ऑपरेटर कंपनी तक सीमित रहेगी, या उन असली जिम्मेदारों पर भी शिकंजा कसेगा जिन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाईं?

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

डोंगरगढ़ रोपवे हादसे में पूर्व मंत्री पैकरा बाल-बाल बचे

Dongargarh, cg

 पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा पहुंचे थे निरीक्षण करने

छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को डोंगरगढ़ पहुंचे थे। वे कुदरगढ़ मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के लिए मौजूदा रोपवे के संचालन का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के कुछ अधिकारी भी उनके साथ थे। लेकिन जिस सिस्टम की जांच करने आए थे, उसी में बड़ी चूक हो गई।

अवैध चबूतरे से टकराकर पलटी ट्रॉली

दोपहर के समय जब ट्रॉली मंदिर से नीचे के स्टेशन पर पहुंची, तो वह अपनी निर्धारित सीमा पार कर गई और वहां बने अवैध चबूतरे से टकराकर पलट गई। यह चबूतरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निर्देश पर बनाया गया था, जिसकी तकनीकी मंजूरी नहीं ली गई थी। यह भी सामने आया कि रोपवे का संचालन उस समय चालू कराया गया था जब अधिकांश स्टाफ भोजन अवकाश पर था। सामान्यतः दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रोपवे बंद रहता है।

हादसे में भरत वर्मा घायल, अन्य को हल्की चोटें

हादसे के वक्त ट्रॉली में रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता भरत वर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, दया सिंह, सिद्धार्थ सिंह और बलराम सिंह सवार थे। भरत वर्मा को रीढ़ और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं खामियां

डोंगरगढ़ रोपवे में यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है।

  • फरवरी 2021 में ट्रॉली गिरने से मजदूर गोपी गोड़ की मौत हो गई थी।

  • अप्रैल 2024 में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग निरीक्षण के दौरान ट्रॉली में फंस गए थे।
    इन घटनाओं के बावजूद रोपवे के तकनीकी सिस्टम और सुरक्षा प्रबंधन में सुधार नहीं किया गया।

जिम्मेदारी से बचते दिखे अफसर

हादसे के बाद एसपी मोहित गर्ग ने मौके पर पहुंचकर दामोदर इंफ्रा कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। हालांकि स्थानीय लोग ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मनोज अग्रवाल ने संचालन की जिम्मेदारी ट्रस्ट पर और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी पर डालकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं कंपनी ने बिजली आपूर्ति की खराबी का हवाला दिया, जबकि इसकी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई थी।

सवालों के घेरे में VIP संस्कृति

यह हादसा एक गंभीर संकेत है कि वीआईपी संस्कृति के दबाव में किस तरह सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। बिना पर्याप्त स्टाफ, बिना सुरक्षा जांच और बिना अनुमति के रोपवे का संचालन किया गया, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।

रामसेवक पैकरा कुदरगढ़ मंदिर में रोपवे लगाने की योजना के सपने लेकर आए थे, लेकिन डोंगरगढ़ हादसे ने इस सपने को धराशायी कर दिया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कार्रवाई सिर्फ ऑपरेटर कंपनी तक सीमित रहेगी, या उन असली जिम्मेदारों पर भी शिकंजा कसेगा जिन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाईं?

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/former-minister-paikra-narrowly-escaped-in-dongargarh-ropeway-accident/article-18669

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.