तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत: सड़क पर बैठे मवेशियों से बिगड़ा संतुलन, एक युवक गंभीर

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ।

मवेशियों की वजह से पिकअप का बिगड़ा बैलेंस

जानकारी के अनुसार, ढेलवाडीह गांव के तीन युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बैठे मवेशियों से बचने के प्रयास में पिकअप चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बाइक सवारों से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

एक की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में तोड़ा दम

मृतकों की पहचान अजय यादव (37) और सुमित गुप्ता (26) के रूप में हुई है। तीसरे युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read:  छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

स्थानीयों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में मवेशियों के खुलेआम सड़क पर बैठने की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वे प्रशासन से लगातार अवैध मवेशी विचरण को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Also Read:  भवंस स्कूल बस की चपेट में मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार; हादसे के बाद थाने का घेराव

Recommended for You

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत: सड़क पर बैठे मवेशियों से बिगड़ा संतुलन, एक युवक गंभीर

Korba, CG

तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ।

मवेशियों की वजह से पिकअप का बिगड़ा बैलेंस

जानकारी के अनुसार, ढेलवाडीह गांव के तीन युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बैठे मवेशियों से बचने के प्रयास में पिकअप चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बाइक सवारों से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

एक की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में तोड़ा दम

मृतकों की पहचान अजय यादव (37) और सुमित गुप्ता (26) के रूप में हुई है। तीसरे युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीयों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में मवेशियों के खुलेआम सड़क पर बैठने की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वे प्रशासन से लगातार अवैध मवेशी विचरण को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/high-speed-pickup-crushed-bike-riders-death-of-two-death/article-26699

नवीनतम समाचार

शुक्रवार के अचूक उपाय: दूर होगी आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा से चमक जाएगी किस्मत

सुख-समृद्धि और वैभव पाने के लिए शुक्रवार को आजमाएं ये विशेष ज्योतिषीय उपाय, घर में होगा धन वर्षा का योग...
राशिफल  धर्म 
शुक्रवार के अचूक उपाय: दूर होगी आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा से चमक जाएगी किस्मत

टैरो राशिफल 07 अगस्त 2026: जानिए कार्ड्स के रहस्यमयी इशारे, किन राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी और किस्मत की कृपा

श्रावण मास के पावन शुक्रवार पर टैरो कार्ड्स का विशेष विश्लेषण, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का...
राशिफल  धर्म 
टैरो राशिफल 07 अगस्त 2026: जानिए कार्ड्स के रहस्यमयी इशारे, किन राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी और किस्मत की कृपा

आज का पंचांग 07 अगस्त 2026: जानिए श्रावण कृष्ण नवमी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की चाल

शुक्रवार के दिन कृत्तिका नक्षत्र और वृद्धि योग का बन रहा है खास संयोग, जानिए आज का चौघड़िया और दिशाशूल...
राशिफल  धर्म 
आज का पंचांग 07 अगस्त 2026: जानिए श्रावण कृष्ण नवमी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की चाल

आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्य और आज का पंचांग

श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर ग्रहों की विशेष चाल, जानिए किन राशियों के खुलेंगे सफलता के...
राशिफल 
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्य और आज का पंचांग

बिजनेस

रेस्तरां DOOH विज्ञापन में नई क्रांति ला रहा Fodxpert, साजिद कुरैशी ने पूरे किए पांच साल रेस्तरां DOOH विज्ञापन में नई क्रांति ला रहा Fodxpert, साजिद कुरैशी ने पूरे किए पांच साल
विज्ञापन की दुनिया में सटीक लक्ष्यीकरण और उपभोक्ताओं का लंबे समय तक ध्यान बनाए रखना आज सबसे बड़ी चुनौती है।...
फ्रेंडशिप डे पर Ajay’s Café में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, कोल्ड कॉफी बिक्री 89% बढ़ी
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के करीब; आईटी शेयरों में दबाव, ऑटो सेक्टर में खरीदारी
बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कंपनी की 62वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया
डिसेंट्रलाइज्ड सेंट्रलाइज्ड फाइनेंस का नियमन: तेजी से बढ़ते VDA इकोसिस्टम में कमियों को दूर करने की जरूरत
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.