सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इंदौर (म.प्र.)

On

8% वार्षिक वेतन वृद्धि अब बढ़े हुए वेतन पर लागू होगी, 2018 से एरियर भी मिलेगा

मध्य प्रदेश के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों को वेतन वृद्धि को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि 8 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि हर वर्ष बढ़े हुए वेतन पर यानी कंपाउंडिंग आधार पर जोड़ी जाएगी। इस निर्णय के बाद वर्ष 2018 से लंबित एरियर भी ब्याज सहित डॉक्टरों को देना होगा। अदालत के इस आदेश से आने वाले वर्षों में भी डॉक्टरों के वेतन में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी।

यह मामला सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका के माध्यम से अदालत के समक्ष लाया गया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन 2018 की अधिसूचना के बावजूद वेतन वृद्धि की गणना प्रारंभिक वेतन के आधार पर तय राशि के रूप में कर रहा है, जिससे वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस व्यवस्था को अनुचित बताते हुए कमिश्नर द्वारा जारी पूर्व स्पष्टीकरण और मार्च 2024 के आदेश को निरस्त कर दिया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यदि वेतन वृद्धि को केवल प्रारंभिक वेतन से जोड़कर निश्चित राशि के रूप में लागू किया जाता है तो पूरी सेवा अवधि में वेतन में ठहराव की स्थिति बन सकती है। इसलिए वार्षिक वृद्धि का लाभ बढ़े हुए वेतन पर जोड़ा जाना ही उचित और न्यायसंगत है।

विवाद की शुरुआत 6 अगस्त 2018 को जारी गजट अधिसूचना से हुई थी, जिसमें सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों को प्रतिवर्ष 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि देने का प्रावधान किया गया था। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी गणना अलग तरीके से की जा रही थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब वेतन वृद्धि की गणना कंपाउंडिंग आधार पर होगी।

इस निर्णय का सीधा लाभ इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों को मिलेगा। यहां विभिन्न विभागों में कार्यरत कुल 38 डीएम और एमसीएच विशेषज्ञ डॉक्टरों के वेतन पर इसका तत्काल प्रभाव पड़ेगा। इन विभागों में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी जैसे सुपर स्पेशियलिटी क्षेत्र शामिल हैं।

वर्तमान वेतन संरचना के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर को लगभग 1.50 लाख रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को करीब 2.50 लाख रुपये और प्रोफेसर को लगभग 3 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। यदि 1.50 लाख रुपये के वेतन पर 8 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि कंपाउंडिंग आधार पर लागू की जाती है, तो दूसरे वर्ष यह राशि लगभग 1.75 लाख और तीसरे वर्ष करीब 1.89 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी विभाग में वर्तमान में कुल 46 डॉक्टर पदस्थ हैं। इनमें 38 सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों के अलावा 6 एनेस्थीसिया और 2 रेडियोलॉजी के एमडी डॉक्टर भी शामिल हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद इन सभी डॉक्टरों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-relief-to-super-specialty-doctors-from-high-court/article-47696

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.